ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Malaria-Free Chhattisgarh Campaign: दुर्गम और दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1.84 लाख घरों में की गई मलेरिया की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Malaria-Free Chhattisgarh Campaign: दुर्गम और दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1.84 लाख घरों में की गई मलेरिया की जांच

By Om Prakash Verma
Published: December 29, 2022
Share
Malaria-Free Chhattisgarh Campaign: दुर्गम और दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1.84 लाख घरों में की गई मलेरिया की जांच
Malaria-Free Chhattisgarh Campaign: दुर्गम और दूरस्थ गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1.84 लाख घरों में की गई मलेरिया की जांच
SHARE

सातवें चरण में 9.31 लाख लोगों की मलेरिया जांच, पॉजिटिव पाए गए 7930 लोगों का तत्काल इलाज शुरू किया गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ को मलेरिया मुक्त बनाने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का सातवां चरण पूर्ण कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के सातवें चरण में बस्तर संभाग के चार मलेरिया संवेदी जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा के दुर्गम व दूरस्थ गांवों के एक लाख 83 हजार 796 घरों में पहुंचकर मलेरिया की जांच की। चारों जिलों में विगत 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक संचालित अभियान में कुल नौ लाख 30 हजार 820 लोगों में मलेरिया की जांच की गई। इस दौरान पॉजिटिव पाए गए 7930 लोगों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे नतीजे आए हैं। वर्ष 2018 में 2.63 वार्षिक परजीवी सूचकांक (एपीआई) वाले छत्तीसगढ़ की एपीआई अब घटकर 2022 में 0.92 पर आ गई है।

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण में स्वास्थ्य विभाग के 1959 सर्वे दलों द्वारा चार जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक लाख 83 हजार 796 घरों में मलेरिया की जांच की गई है। इन दलों को ग्राम स्तर, विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सर्वे दल में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और मितानिनों ने घर-घर जाकर मलेरिया की जांच की। सर्वे दलों ने लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर उन्हें मच्छरदानी के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांवों में घरों के आसपास जमा पानी और नालियों में डीडीटी व जले हुए तेल का छिड़काव किया गया। अभियान के दौरान लोगों को घरों को स्वच्छ रखने व घरों के आसपास मच्छर को पनपने से रोकने के उपाय भी बताए गए।

प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का अच्छा प्रभाव देखा गया है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पहले चरण में 14 लाख छह हजार, दूसरे चरण में 23 लाख 75 हजार, तीसरे चरण में 15 लाख 70 हजार, चौथे चरण में 19 लाख 98 हजार, पांचवें चरण में 14 लाख 36 हजार और छटवें चरण में 34 लाख 25 हजार लोगों की मलेरिया जांच की है। इस दौरान पहले चरण में पॉजिटिव पाए गए 64 हजार 646, दूसरे चरण में 30 हजार 076, तीसरे चरण में 16 हजार 126, चौथे चरण में 9790, पांचवें चरण में 11 हजार 321 एवं छटवें चरण में 7180 मलेरिया पीडि़तों का तत्काल उपचार किया गया।

Big News : LoC पर सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
दिल्ली और आरसीबी की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर
IPL 2020 से बाहर होने वाली सीएसके इस साल सबसे पहले फाइनल में पहुंची, धोनी की ‘बूढ़ी टीम’ ने ऐसे पलटी बाजी
Bhilai Crime : सूने मकान में चोरी, सोने चांदी के जेवर के साथ गैस सिलेंडर भी ले भागे बदमाश
गुस्ताखी माफ: आखिर कितने डिजिटल हैं हम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम ने कब्जा हटाकर घर सील किया तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Next Article Railway Breaking : त्योहारी सीजन में ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ की कवायद, दुर्ग से निकलने वाले इन ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?