श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड इलाके में शुक्रवार को एलओसी पर सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों मार गिराया है।
इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया था। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है।




