ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट गिरफ्तार, जशपुर में डर दिखाकर 30 ग्राम पंचायत सचिवों से मांगी थी रकम
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट गिरफ्तार, जशपुर में डर दिखाकर 30 ग्राम पंचायत सचिवों से मांगी थी रकम

By Mohan Rao Published November 21, 2025
Share
फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सूचना के अधिकार का भय दिखाकर जिले के 30 ग्राम पंचायत सचिवों से रुपए मांगे। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिवों की रिपोर्ट पर जबरन वसुली के लिए बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

दरअसल इस मामले में 19 नवंबर को ग्राम पंचायत कस्तूरा जामपानी की सचिव देवकी यादव ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जनपद पंचायत दुलदुला के माध्यम से उसे सूचना के अधिकार की धारा (6)(3) के तहत तरुण भारद्वाज का आवेदन मिला। जिसमें कि तरुण भारद्वाज के द्वारा 1 फरवरी 2020 से 21 अगस्त 25 तक 15 वें वित्त में किए गए समस्त कार्य के संबंध में इंजीनियर द्वारा जारी समस्त दस्तावेज, प्रतिवेदन जांच रिपोर्ट, भौतिक सत्यापन, कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र, ग्राम सभा का प्रस्ताव, रजिस्टर व बिल वाउचर इत्यादि की सत्यापित प्रति मांगी गई थी।

उक्त जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा 5(4) के तहत नहीं दी जा सकती है, जिसके सम्बन्ध में आवेदक तरुण भारद्वाज को सूचित किया गया था। तरुण भारद्वाज के द्वारा प्रथम अपील जनपद पंचायत दुलदुला में किया गया था, जिसकी सुनवाई 19 नवंबर 2025 को होनी थी। तरुण भारद्वाज के द्वारा इस प्रकार का आवेदन दुलदुला जनपद पंचायत के अंतर्गत सभी 30 पंचायतों को दिया गया था। देवकी यादव ने बताया कि 18 नवंबर 2025 को प्रार्थिया के पास एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने अपना नाम तरुण भारद्वाज बताया और बोला  कि क्या आप लोग जानकारी देना चाहते हैं?, या कुछ और व्यवस्था करना चाहते हैं।

पंचायत सचिवों से मांगे 3-3 हजार रुपए
व्यवस्था के संबंध में पूछने पर तरुण भारद्वाज ने कहा कि पंचायत सचिवों से 3000-3000 रु देने के लिए बोलो, नहीं तो वह सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकाल कर सभी पंचायत सचिवों को बर्खास्त करवा देगा। इस बातचीत को देवकी यादव ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। 19 नवंबर 25 को तरुण भारद्वाज अपने सूचना के अधिकार के तहत दिए गए आवेदन की प्रथम अपील की सुनवाई हेतु , कार्यालय जनपद पंचायत दुलदुला में आया हुआ था, तथा सभी पंचायत सचिव भी वहीं उपस्थित थे। इस दौरान भी तरुण भारद्वाज फिर से सचिवों को बर्खास्त कराने व जेल भेज देने  तथा राज्य सूचना आयोग में शिकायत करने की धमकी देकर कुल 90,000 रुपए की मांग की। दो सचिवों ने भय से फोन पे के माध्यम से उसके अकाउंट में 500 – 500 रु डाल भी दिए थे।

एफआईआर के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत सचिव की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी तरुण भारद्वाज को जनपद पंचायत दुलदुला के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपी तरुण भारद्वाज के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह ग्राम अण्डा जिला शक्ति का निवासी है, उसे कहीं से जानकारी मिली थी, सूचना के अधिकार के तहत , बहुत सारी जानकारी निकालने पर, संबंधितों को ब्लैकमेल कर, बहुत सारे रुपए कमाए जा सकते हैं, इसी लिए वह पंचायत सचिवों से रुपए ऐंठने हेतु प्लान बनाया और सूचना के अधिकार के तहत लंबी चौड़ी जानकारी की मांगी।  

मोबाइल भी जब्त, आरोपी गया जेल
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तरुण भारद्वाज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्रांतर्गत फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट बन पंचायत सचिवों से रुपए की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। अन्यत्र भी इस प्रकार की घटना में आरोपी की संलिप्तता के संबंध में पुलिस जानकारी इकठ्ठा कर रही है, जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अलेक्सियूस व आनंद खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao November 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान
Next Article भिलाई गोलीकांड : झारखंड से दो शूटर गिरफ्तार, बाइक-पिस्टल व कारतूस बरामद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?