ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर पर बनाएं ठंडी और टेस्टी संडे आइसक्रीम, ये हैं 5 आसान रेसिपी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedOther

घर पर बनाएं ठंडी और टेस्टी संडे आइसक्रीम, ये हैं 5 आसान रेसिपी

By Sonu Sahu Published November 15, 2022
Share
SHARE

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को आइसक्रीम खाना खूब पसंद है और दुनियाभर में संडे आइसक्रीम अपने नाम और स्वाद की वजह से बेहद मशहूर है। इसे स्वाद से टेस्टी और दिखने में खूबसूरत बनाने के लिए केला, चेरी, पाइनेप्पल और स्ट्रॉबेरी जैसे स्वस्थ फलों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आज हम आपको घर पर ही पांच आसान और टेस्टी संडे आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताते हैं।

Contents
नट्टी कारमेल और चॉकलेट संडे आइसक्रीमफज सॉस के साथ केला संडे आइसक्रीमआइस्ड कॉफी संडे आइसक्रीमसेब क्रम्बल संडे आइसक्रीमचेरी क्रीम संडे आइसक्रीम

नट्टी कारमेल और चॉकलेट संडे आइसक्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 100 मिलीलीटर दूध के साथ डार्क चॉकलेट के कुछ टुकड़े डालकर पिघला लें। वहीं दूसरे पैन में अलग से पीनट बटर और कारमेल डालें और उसे भी सॉसी होने तक पिघला लें। अब एक कटोरे में ठंडी वैनिला आइसक्रीम डालें और उसके ऊपर सॉस की परत डाल दें। चॉकलेट बिस्कुट के टुकड़े, मूंगफली और बादाम से गार्निश करें करके तुरंत ठंडी-ठंडी आइसक्रीम सर्व करें।

फज सॉस के साथ केला संडे आइसक्रीम

सबसे पहले दो केलों में दही डालें और फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल करके चिकना होने तक ब्लेंड करें। अब पेस्ट को फ्रीज में रख दें और बर्फ के क्रिस्टल को बनने से रोकने के लिए हर दो घंटे में इसे फेंटें। इसके बाद चीनी और मेपल सिरप को अच्छे से पिघलाकर इसमें थोड़ी सी सोया क्रीम डालें और दो-तीन मिनट तक उबाल लें। इसके बाद केले के बर्फ के ऊपर इसकी परत लगाएं और मेवे से गार्निश करें।

आइस्ड कॉफी संडे आइसक्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में स्ट्रांग कॉफी, दूध, कुछ बर्फ के टुकड़े और आइसक्रीम एक साथ डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को गिलास में डालें और इसके ऊपर एक स्कूप आइसक्रीम और रख दें। स्वाद में बेहतर बनाने के लिए और सजाने के लिए इसके ऊपर चॉकलेट चिप्स या ब्राउनी को क्रम्बल करके सजा दें। परिवार के साथ बैठकर ठंडी-ठंडी आइस्ड कॉफी संडे का आनंद लें।

सेब क्रम्बल संडे आइसक्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन लें और उसमें थोड़ा मक्खन पिघलाएं। इसमें सेब के टुकड़े, दालचीनी और चीनी डालकर कम से कम 10 मिनट या सेब के नरम होने तक इसे अच्छे से पका लें। अब इस मिश्रण को सर्विंग बाउल में डालकर इसके ऊपर अपनी पसंदीदा आइसक्रीम का एक स्कूप डालें और कुछ चॉकलेट के बिस्कुट के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स से अच्छे से सजा दें।

चेरी क्रीम संडे आइसक्रीम

इसके लिए सबसे पहले क्रीम और आइसिंग शुगर को चिकना होने तक अच्छे से फेंटकर इसमें थोड़े से बादाम और दो-तीन बड़े चम्मच डार्क रम मिलाएं। अब एक बेकिंग शीट पर कुछ मफिन रखें और उस पर क्रम्बल किए हुए बिस्कुट डाल दें। इसके ऊपर क्रीम का मिश्रण डालें और फिर चेरी से सजा दें। इसके बाद सख्त होने के लिए इसे दो घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। अब ऊपर से चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Sonu Sahu November 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: सरकारी अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने वाला डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय सस्पेंड, रोज मिलती थी शिकायतें, जांच के बाद की कार्रवाई Big Breaking: सरकारी अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने वाला डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय सस्पेंड, रोज मिलती थी शिकायतें, जांच के बाद की कार्रवाई
Next Article बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?