ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास

By Sonu Sahu
Published: November 15, 2022
Share
SHARE

सर्दी का मौसम आ चुका है और इस मौसम के आते ही अधिकांश लोग इंफ्लूएंजा या फ्लू या कॉमन कोल्ड एंड कफ के शिकार हो जाते हैं। आपको बता दें कि इंफ्लूएंजा या सीजनल फ्लू वायरस के कारण होता है इसलिए इसे वायरल भी कहते हैं। आपको बता दें कि इंफ्लूएंजा वायरस चार तरह के होते हैं और इनमें एच1एन1 और इंफ्लूएंजा बी वायरस के कारण आसपास में महामारी का रूप भी ले सकती है। वैसे कई लोग यह समझते हैं कि मौसम बदलने के साथ सीजनल फ्लू या इंफ्लूएंजा साधारण सी परेशानी है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह घातक माना जा सकता है। वैसे तो आमतौर पर 4-5 दिनों से लेकर दो सप्ताह के अंदर इंफ्लूएंजा ठीक हो जाता है लेकिन इसी दौरान अगर जटिलताएं बढ़ जाए तो यह निमोनिया हो सकता है और इससे मल्टी ऑर्गेन फेल्योर भी हो सकता है। ऐसे में मरीज की मौत तक हो सकती है। जी हाँ और बच्चों और बुजुर्गों को इसका सबसे अधिक खतरा रहता है। इस वजह से सीजनल फ्लू या इंफ्लूएंजा को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर परेशानी ज्यादा है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Contents
  • किस तरह है लाइफ थ्रेटनिंग
  • किन लोगों का ज्यादा खतरा

किस तरह है लाइफ थ्रेटनिंग

अधिकांश लोग कुछ दिनों से लेकर दो सप्ताह के अंदर फ्लू से ठीक हो जाते हैं, हालांकि कुछ लोगों में इससे निमोनिया हो जाता है। जब इसका थोड़ा असर होता है तो इससे साइनस और कान में इंफेक्शन हो जाता है। जी हां और निमोनिया का प्रभाव बढऩे पर वायरस के साथ-साथ बैक्टीरिया का हमला भी बढ़ जाता है। जब फ्लू के बाद निमोनिया गंभीर हो जाता है तो हार्ट, ब्रेन और मसल्स में सूजन होने लगती है जिसे हार्ट में मायोकार्डाइटिस, ब्रेन में एनसिफलाइटिस और मसल्स में मायोसाइटिस हो जाता है। अंत में इन सबका परिणाम यह होता है किडनी, रिस्पाइरेटरी सहित मल्टी ऑर्गेन फेल्योर हो जाता है और अंतत: मरीज की मौत हो जाती है।

किन लोगों का ज्यादा खतरा

यह खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है। 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग, अस्थमा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, प्रेग्नेंट महिलाएं और 5 साल से कम उम्र के बच्चों का फ्लू लगने के बाद निमोनिया का खतरा ज्यादा होता है। इंफ्लूएंजा में अचानक वायरस का हमला होता है और वह अपना प्रभाव दिखाने लगता है। 3-4 दिनों तक बुखार रहता है। इसके अलावा बदन में कभी-कभी तेज दर्द होता है और कभी-कभी खांसी भी होती है। छाती में कंजेशन हो जाता है और नाक से पानी निकलने लगता है। कभी-कभी गला में खराश रहता है और सिर दर्द भी रहता है। उल्टी और डायरिया भी हो सकती है।

पानी के धमाके से उड़ गई सड़क, बीच सड़क पर हुआ ऐसा गड्ढा कि देखने वाले भी हैरान… जानिए क्या है यह मामला
केएच मेमोरियल स्कूल प्रबंधन पर अवैध कब्जे की शिकायत, निगम ने शुरू की जांच
विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल
अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पर लगी मोहर…
अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जा रही नई बैटरियां, 13 बसाहटों के 322 घर और गलियां होंगी रोशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर पर बनाएं ठंडी और टेस्टी संडे आइसक्रीम, ये हैं 5 आसान रेसिपी
Next Article Fish Pickle: क्या आपने खाया है कभी मछली का अचार, वनबघेरा में इन प्रजातियों की मछली का बन आचार Fish Pickle: क्या आपने खाया है कभी मछली का अचार, वनबघेरा में इन प्रजातियों की मछली का बन आचार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?