ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर मिलें दुर्ग-भिलाई में यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरी पार को जोडऩे बनाएं फुट ओवर ब्रिज-वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर मिलें दुर्ग-भिलाई में यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरी पार को जोडऩे बनाएं फुट ओवर ब्रिज-वोरा

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर मिलें दुर्ग-भिलाई में यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरी पार को जोडऩे बनाएं फुट ओवर ब्रिज-वोरा
स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर मिलें दुर्ग-भिलाई में यात्री सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट व पटरी पार को जोडऩे बनाएं फुट ओवर ब्रिज-वोरा
SHARE

दुर्ग। रेलवे द्वारा लगातार रद्द की जा रही ट्रेनों की शिकायत एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन प्रबंधक एवं डीआरएम से चर्चा की। उन्होंने पटरी पार के नागरिकों को स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 तक पहुंचने फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की। साथ ही लिफ्ट एवं एस्केलेटर स्थापित करने हेतु हुए सर्वे के अनुसार जारी राशि की निविदा कर स्मार्ट स्टेशन की तर्ज पर दुर्ग भिलाई के नागरिकों के लिए व्यवस्था की जाए जिससे वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में आसानी हो।

ट्रेनों के रद्द किए जाने से त्योहारी सीजऩ में नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए वोरा ने कहा कि कोयला सप्लाई के नाम पर कई यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है उसके बाद इंटरलॉकिंग एवं लाइन विस्तार के नाम पर भी ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं लोकल ट्रेनों के प्रभावित होने से राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर से रायगढ़ तक के नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में 56 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वोरा ने 14 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे रायपुर नाका एवं धमधा नाका अंडरब्रिज के विषय में भी चर्चा की।

रेल्वे सर्विसेस के अधिकारियों ने बताया कि अंडरब्रिज आधुनिक तकनीक से बनवाया जा रहा है जहां जल भराव की स्थिति से भी निपटने पंप की भी व्यवस्था की गई है। वोरा ने कहा कि जनसुविधा अंतर्गत ब्रिज निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए मुख्यमंत्री से समय ले कर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में लोकार्पण करवाने की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। मोहन नगर में ब्रिज के नीचे स्थित कारोबारियों एवं नागरिकों के लिए बनाई जा रही बाईपास सड़क एवं शेड निर्माण भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इस दौरान विधायक ने स्टेशन में यात्रियों से भी चर्चा की व कुली संघ एवं ऑटो संघ ने भी ट्रेनें रद्द होने के कारण हो रही आर्थिक तंगी से अवगत कराया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक जे. प्रधान, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, सियाजी सिंह मौजूद थे।

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण आज पेश करेंगी आम बजट: विकास, विनिर्माण व रोजगार बढ़ाने पर फोकस
बड़ा फैसला: कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 22 से 24 के बीच… प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन… इन बातों का रखना होगा ध्यान
भैना समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जीपीएम जिले को दी 129.8 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात
पीजीआई रोहतक में पूरा हुआ कोवैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला चरण, 20 को दी गई डोज
पाटन में एक ही परिवार पांच लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप… पिता पुत्र की लाश फंदे पर, पत्नी और दो बेटियों की लाश पैरावट में… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गणेश चतुर्थी: कल से गणेश उत्सव की शूरूआत, शहर सहित घर-घर विराजेंगे गजानन
Next Article डायरिया प्रभावित क्षेत्र में निगम की टीम मुस्तैद, घर-घर संपर्क कर चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान डायरिया प्रभावित क्षेत्र में निगम की टीम मुस्तैद, घर-घर संपर्क कर चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?