ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्रा को राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
September 7, 2026
379 गाँवों के 22,923 परिवारों तक पहुँचा नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली
September 7, 2026
उजाला उत्पादक समूह की दीदियों ने सामूहिक खेती से हासिल की नई पहचान, सीधे थोक बिक्री से 6 लाख रूपए की आय
बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
September 7, 2026
वीबी – जीरामजी योजना के क्यूआर कोड को मिले 7 लाख से अधिक स्कैन, रोजना दो हजार से ज्यादा स्कैन
September 7, 2026
पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका
September 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 6, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड किया है। दुर्ग पुलिस ने सटीक सूचना एवं रणनीतिक कार्रवाई से नागपुर में संचालित ऑनलाइन सट्टा सेंटर पर छापा मारकर मास्टर माइंड सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश एवं बिहार के युवकों को संगठित कर करोड़ों का अवैध सट्टा कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस ने 26 मोबाइल, 03 लैपटॉप, 02 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 पास बुक एवं 45 सिम कार्ड सहित मारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं दस्तावेज बरामद किया गया है।  प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का पता चला है जिसकी पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त मिली कि सुभाष चौक कैंप 2 निवासी निशांत कुमार गुप्ता पिता राजेश गुप्ता (29) लंबे समय से विभिन्न राज्यों में छिपकर ऑनलाइन सट्टा संचालन का कार्य कर रहा है तथा वर्तमान में अपने निवास स्थान से भी ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग गतिविधियों का संचालन कर रहा है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध निशांत कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उसके मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच में सूचना सही पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह “C-B. Cricket Buzz Betting App” एवं “RubyBet” नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित करता है तथा पुलिस से बचने के उद्देश्य से अपने सहयोगियों को महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में किराये का मकान लेकर वहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन करवाता है प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर थाना छावनी में दिनांक 04/06/26 को अपराध क्रमांक 371/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता की निशानदेही पर दुर्ग पुलिस की विशेष टीम द्वारा नागपुर स्थित किराये के मकान में दबिश दी गई। मौके पर ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए कुल 08 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑनलाइन सट्टे में डिपॉजिट, विड्रॉल, अकाउंट संचालन, आईडी प्रबंधन एवं अन्य तकनीकी कार्य करते थे। जिसके बदले उन्हें प्रतिमाह लगभग 20,000 से 25,000 वेतन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि युवकों को लालच देकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन में लगाया गया था।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन लगभग 4 से 5 लाख का ऑनलाइन लेन-देन किया जाता था, जो प्रतिमाह लगभग 1.50 करोड़ तक पहुंचता था मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता विभिन्न राज्यों में स्थान बदल-बदल कर ऑनलाइन सट्टा संचालन का कार्य कर रहा था। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर एवं अन्य राज्यों में रहकर अवैध गतिविधियों को संचालित करता था, जिससे उसके विरुद्ध पूर्व में प्रभावी कानूनी कार्रवाई से बचता था। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद हुए।

जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि उक्त बैंक खाते, एटीएम कार्ड एवं मोबाइल सिम कार्ड वास्तविक खाताधारकों एवं व्यक्तियों से बेईमानी, छलपूर्वक अथवा अन्य अवैध तरीकों से प्राप्त किए गए थे तथा उनका उपयोग ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त धनराशि के संग्रहण, हस्तांतरण एवं छिपाने के लिए किया जा रहा था। ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त राशि को विभिन्न बैंक खातों में जमा कर परत-दर-परत ट्रांसफर किया जाता था, जिससे वास्तविक लाभार्थियों एवं अपराध से अर्जित धनराशि के स्रोत को छिपाया जा सके। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 318 (4) तथा टेलीकॉम अधिनियम की धारा 42 के तहत भीवैधानिक कार्यवाही की गई है।

विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता द्वारा पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन सट्टा संचालन से अर्जित अवैध धनराशि का उपयोग महंगे आभूषण एवं अन्य संपत्तियां अर्जित करने में किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा खरीदे गए सोने एवं डायमंड मिश्रित आभूषण महावीर ज्वेलर्स, पावर हाउस भिलाई में 10 माह पूर्व गिरवी रखे गए थे। पुलिस द्वारा उक्त आभूषणों को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए विधिवत जप्त किया गया है। जप्त आभूषणों में लगभग 15 तोला सोना एवं डायमंड मिश्रित जेवरात शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 23 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित अखिलेश यादव (22) निवासी खुड़ापार, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उप्र), पंकज यादव (22), निवासी खुड़ापार, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उप्र), आशीष जायसवाल (20) निवासी खेरी कोठा, थाना मधुवन, जिला मऊ (उप्र), विशाल पटेल (29), निवासी बरवा विद्यापति, थाना महाराजगंज, जिला महाराजगंज (उप्र), शिवम चौहान (23) निवासी झउवा, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उप्र), जयहिंद यादव (22), निवासी कुढ़ापार, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (उप्र), वेचन मुखिया (24) निवासी बेनीपुर, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा (बिहार) तथा भागीरथ राम 35 वर्ष, निवासी नयागांव, थाना रेयाम, जिला दरभंगा (बिहार) शामिल हैं। आरोपियों के पास से 26 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 आईपैड, 85 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 19 एक्सटेंशन बोर्ड,  लैपटॉप चार्जर, मोबाइल चार्जर 7, पावर बैंक 19, टीवी कनेक्टर 19, चेकबुक, आधार कार्ड, सिम कार्ड 45, हिसाब-किताब रजिस्टर एवं दस्तावेज, नगदी राशि 1 लाख 54 हजार 620 रुपए और 23 लाख रुपए मूल्य के सोने एवं डायमंड के आभूषण जब्त किया गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्रा को राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली

बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

वीबी – जीरामजी योजना के क्यूआर कोड को मिले 7 लाख से अधिक स्कैन, रोजना दो हजार से ज्यादा स्कैन

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

Mohan Rao June 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रमाण पत्र मिलने से छात्रवृत्ति का रास्ता हुआ आसान, देवनंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार सुशासन तिहार से संवर रहा बच्चों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने जाति और निवास प्रमाण पत्र
Next Article आरोग्य अमृत अवलेह और जशक्राफ्ट ब्रांड की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वनमण्डल के वनोपज एवं हस्तशिल्प उत्पादों ने बटोरी सराहना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?