ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशासन तिहार से संवर रहा बच्चों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने जाति और निवास प्रमाण पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedsarguja

सुशासन तिहार से संवर रहा बच्चों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने जाति और निवास प्रमाण पत्र

By Poonam Patel
Published: June 6, 2026
Share
प्रमाण पत्र मिलने से छात्रवृत्ति का रास्ता हुआ आसान, देवनंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
प्रमाण पत्र मिलने से छात्रवृत्ति का रास्ता हुआ आसान, देवनंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक शासकीय सेवाएं और प्रमाण पत्र अब उनके गांव में ही उपलब्ध हो रहे हैं।

सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम गुमगरा निवासी देवनंदन की महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। उनके बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो रही थी।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में देवनंदन ने आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक ही आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उनके बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर समाधान शिविर में ही सौंप दिए।

प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर देवनंदन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनकी शिक्षा का मार्ग सुगम होगा। उन्होंने बताया कि पहले इस कार्य के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के कारण गांव में ही समस्या का समाधान हो गया।

देवनंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है। एक ही आवेदन पर बच्चों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र मिल जाना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आमजन का विश्वास मजबूत हो रहा है।

जल की बर्बादी रोकने निगम उठाएगा सख्त कदम, विभाग की हुई बैठक, प्रभारी केशव चौबे रहे मौजूद
Transfer : दो आईएएस के प्रभार बदले, 6 जिलों के डिप्टी-अपर और जॉइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर
पाक पर फिर बरसे एस जयशंकर, बोले- आतंकवाद कैंसर है, जो महामारी की तरह सबको प्रभावित करता है
Bijapur : आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, धमाके में चीथड़े उड़े… जवानों के लिए नक्सलियों ने किया था प्लांट
महबूबा मुफ्ती बोलीं- हथियार छोड़ शांति से बात करें युवा, वरना मौत के अवाला कुछ हासिल नहीं होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमतरी का ‘महा-परिवर्तन : 60 करोड़ की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’
Next Article दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?