ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाइपलाइन लीकेज का संधारण कार्य पूर्ण… कल से निगम क्षेत्र में लोगों को मिलेगा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पाइपलाइन लीकेज का संधारण कार्य पूर्ण… कल से निगम क्षेत्र में लोगों को मिलेगा पानी

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
Hyderabad-based startup Skyroot built Raman
Hyderabad-based startup Skyroot built Raman
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारियों द्वारा 3 दिनों तक दिन और रात काम करने के पश्चात लीकेज का संधारण कर दिया गया है। और जल प्रदाय प्रारंभ कर दिया गया है। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अधिकारियों से इस बाबत सतत संपर्क में रहकर निर्देश दे रहे थे। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी लगातार फील्ड में पहुंचकर कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे परिणाम स्वरूप संधारण कार्य पूर्ण कर लिया गया। शुक्रवार से निगम क्षेत्र में जल प्रदाय सुचारू कर दिया जाएगा।
शिवनाथ नदी से आने वाली मुख्य पाइप लाइन जो कि दुर्ग पटेल चौक से होते हुए भिलाई के क्षेत्रों में पानी सप्लाई करती है। पटेल चौक के पास लीकेज होने के कारण जल प्रदाय प्रभावित हुई। इसे ठीक करने के लिए सोमवार से कार्य प्रारंभ किया गया और लगातार कर्मचारियों के द्वारा काम करने पर संधारण कार्य पूर्ण होने के पश्चात जल प्रदाय प्रारंभ कर दिया गया है। यह मुख्य पाइप लाइन 77 एमएलडी और 66 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र में पानी पहुंचाती है, शुद्धीकरण होने के पश्चात निगम क्षेत्र की टंकियों में पानी की सप्लाई की जाती है। मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण इसका संधारण कार्य अति आवश्यक हो गया था जिसके लिए सोमवार से शट डाउन लेने के तत्काल बाद कार्य प्रारंभ कर दिया गया, निगम के तकरीबन 30 कर्मचारी जिसमें इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर, तकनीकी कर्मचारी इत्यादि संधारण कार्य में जुटे हुए थे। खुदाई कार्य के दौरान पाइप लाइन से लगे हुए क्षेत्र में पत्थर निकलने पर इसे तोडऩे में काफी मशक्कत करनी पड़ी। समय के महत्व को देखते हुए पाइप को काटकर इसके भीतरी हिस्से से संधारण का कार्य किया गया।
अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे ने 3 दिनों तक फील्ड में रहकर अपनी उपस्थिति में संधारण कार्य पूर्ण कराया। गुरुवार की सुबह 7:00 बजे संधारण कार्य पूर्ण होने के पश्चात पानी सप्लाई की टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग उपरांत जल शुद्धीकरण संयंत्र से उच्च स्तरीय जलागार को पानी सप्लाई किया जा रहा है। जलकार्य विभाग के प्रभारी उप अभियंता बसंत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रा मौर्या, मदर टैरेसा नगर, खुर्सीपार, छावनी एवं गौतम नगर की टंकियों को रात तक पानी सप्लाई किया जाएगा तथा रात्रि से सुबह तक वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड, कोहका, नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीदनगर एवं रिसाली की पानी टंकियों को भरा जाएगा। शुक्रवार को पूर्ण रूप से सभी के घरों में पानी मिल पाएगा।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत
Bhilai Breaking : मैत्री बाग के प्रभारी रहे बीएसपी के पूर्व डीजीएम की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
सीआईएसएफ जवान की जान बचाकर प्रेम विवाह करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला लड़ेगी चुनाव
विकास कुमार कश्यप बने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी,  साकेत रंजन का ट्रांसफर
धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, हजारों क्विंटल अनाज खाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mayor MLA Devendra Yadav met with cell chairman सेल चेयरमेन से मिले महापौर विधायक देवेन्द्र यादव: गरीबों के लिए आवास से लेकर लीज, बिजली, व्यापारियों की मांग पूरी करने सौंपा मांग पत्र
Next Article MiG-29 aircraft crashed in Arabian Sea अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग-29 विमान, एक पायलट मिला दूसरे की तलाश जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?