ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : मैत्री बाग के प्रभारी रहे बीएसपी के पूर्व डीजीएम की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : मैत्री बाग के प्रभारी रहे बीएसपी के पूर्व डीजीएम की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

By Mohan Rao
Published: July 15, 2024
Share
बीएसपी के पूर्व डीजीएम तरविंदर सिंह छत्रिय की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
SHARE

भिलाई। मैत्री बाग के प्रभारी रहे बीएसपी के पूर्व डीजीएम तरविंदर सिंह छत्रिय की अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। चौहान टाउन जुनवानी में वे परिवार से अलग अकेले रह रहे  थे। उनका बेटा पाटन में रहता है और घर पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज अपने मोबाइल पर देखता है। रविवार को जब वह चौहान टाउन पहुंचा तो घर पर बेडरूमें में अपने पिता का शव देखा। इस मामले में सूचना मिलने के बाद स्मृति नगर पुलिस ने पंचनाम के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी के मैत्रीबाग जू के पूर्व प्रभारी डीजीएम तरविंदर सिंह छत्रिय का शव घर में पाया गया। स्मृति नगर पुलिस के अनुसार मृतक का बेटा पाटन के पेंडरी गांव में रहता है और दूसरी पत्नी अपनी बेटी के साथ रिसाली में रहती है। गुरुवार को आखिरी बार मृतक की अपने बेटे से बात हुई थी। इसके बाद लगातार कॉल करने के बाद भी बात नहीं हो पा रही थी। जब मृतक के बेटे ने मोबाइल पर घर में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो पिता मुव नहीं कर रहे थे। इसके बाद रविवार को वह घर पहुंचा और किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर बेडरूम में गए तो वहां उनके पिता का शव पड़ा हुआ था।

शव से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि तरविंदर सिंह छत्रिय की मौत दो दिन पहले हुई होगी। जिस परिस्थिति में शव पाया गया उससे यही लग रहा था कि मौत पहले ही हो चुकी है। हालांकि मौत कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह बताया जा सकता है।

Raipur Big Accident: तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की चपेट में आने से युवक की मौत, ऑटों को भी मारी टक्कर
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में युवा कलाकरों ने लुभाया – पंडवानी, भरथरी, धनकुल जगार, राऊत, करमा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 मेडल, विश्व प्रतियोगिता के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों का हुआ चयन
एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट बचे एक की तलाश जारी, एमपी के मुरैना में हुआ हादसा
राज्यपाल रमेन डेका की पहल : गोद ग्रामों में माह मार्च तक योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article खाद-बीज वितरण लक्ष्य के करीब, सीएम साय ने दिए थे निर्देश, कृषि मंत्री नेताम रख रहे हैं निगरानी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?