ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के नेहरू नगर चौक में बना शानदार वेंडिंग जोन, बेहतर लुक में दिख रही दुकानें… महापौर ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के नेहरू नगर चौक में बना शानदार वेंडिंग जोन, बेहतर लुक में दिख रही दुकानें… महापौर ने किया शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: December 28, 2022
Share
नेहरू नगर में शुरू हुआ वेंडिंग जोन
SHARE

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर में शानदार वेंडिंग जोन तैयार हो चुका है, जिसका शुभारंभ आज महापौर नीरज पाल ने किया इस दौरान निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद रहे। वेंडिंग जोन में एक समरूप गुमटीया रखी गई है, जिसकी वजह से एक आकर्षक रूप स्थल पर नजर आने लगा है। गुमटीया एक ही पैटर्न में आकर्षक रंगों में लगाई गई है, जिससे स्थल की भव्यता बढ़ गई है।

इससे पहले इस स्थल पर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें संचालित हो रही थी, जो कि देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा था। जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल और निगमायुक्त रोहित व्यास ने नेहरू नगर के चौक पर वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब इस स्थल पर वेंडिंग जोन तैयार होने से एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। वेंडिंग जोन के स्थल पर आकर्षक शोभायमान पौधे गमले में रखे गए हैं, धूल रहित स्थल बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, रात्रि में रौशनी प्रदान करने के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिसके चलते गुमटी व दुकान संचालकों के साथ ही ग्राहकों को भी यहां से खरीदी करने में आसानी होगी।

वेंडिंग जोन में 7 गुमटीया स्थापित की गई है। वेंडिंग जोन में पहले से इस स्थल पर दुकान संचालन करने वालों को प्राथमिकता दी गई है और उन्हें ही यहां पर गुमटी के माध्यम से दुकान संचालन करने कहा गया है। अब पूर्व से यहां पर दुकानों का संचालन कर रहे संचालकों के द्वारा व्यवसाय किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के द्वारा गुमटी/दुकान की डिजाइन संचालकों को प्रदान की गई थी तथा दुकान संचालकों के द्वारा गुमटी का निर्माण करवाया गया है इसके लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संचालकों को लोन प्रदान किया गया है।

बड़े मेट्रो सिटी की तर्ज पर वेंडिंग जोन तैयार कर इसका शुभारंभ आज हुआ है। निगम ने वेंडिंग जोन के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है और चयनित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। अन्य जोन क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन बनेगा, जिसकी शुरुआत आज नेहरू नगर चौक से हुई है। स्वच्छ वातावरण एवं व्यवस्थित दुकानों के साथ वेंडिंग जोन तैयार किया रहा है। इसको लेकर भिलाई निगम तत्परता से काम कर रहा है। जिसका परिणाम है कि आज भिलाई के नेहरू नगर चौक में शहर को वेंडिंग जोन मिल पाया है।

मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र, केन्द्रीय टीम ने दिसम्बर में किया था परीक्षण
स्वास्थ्य सुविधों में विस्तार के लिये एंबुलेंस की सुविधा…. महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने हरी झंडी देकर किया रवाना
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 2-0 से क्लीन स्वीप…. दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से दर्ज की जीत
CG Crime : नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, 12 वीं के छात्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प : बस्तर अंचल में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला चौक पर हादसे में महिला की गई जान, खुर्सीपार से लौटते समय ट्रक ने मारी थी टक्कर
Next Article छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन में आईओसीएल करेगा सहयोग, दिल्ली में हुआ एमओयू… कंपनी छत्तीसगढ़ में करेगी यह काम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?