ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प : बस्तर अंचल में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
November 2, 2026
छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत पंजीकृत महिला श्रमिकों को मिलेगी आर्थिक सहायता
ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान
November 2, 2026
रायगढ़ जिले के 2,709 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूहों का चयन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर
November 2, 2026
shreekanchanpath 21 # 02 Nov 2026
November 2, 2026
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प : बस्तर अंचल में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

By @dmin Published August 24, 2020
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा बनाए जा रहे मनमोहक तुम्बा लैम्प की मांग बाजारों में बढ़ती जा रही है। तुंबा के विभिन्न आकार-प्रकार वाले यह आकर्षक लैम्प अब लोगों के घर और बेडरूम की शोभा बनने लगे हैं। इन मनमोहक और आकर्षक लैम्पों का निर्माण नारायणपुर एवं बस्तर जिले आदिवासी शिल्पियों द्वारा किया जा रहा है। इसकी बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा अब इसका वृहद पैमाने पर प्रशिक्षण देकर निर्माण शुरू किए जाने की पहल की गई है। सूखे हुए तुंबे पर  शिल्प कलाकार  विभिन्न आकार-प्रकार की सुंदर कृतियां उकेर कर उन्हें मनमोहक और  आकर्षक रूप देते हैं। हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा इस हस्त शिल्पकला को पुर्नजीवित कर ग्रामीण युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने  छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा तुंबा शिल्प को बढ़ावा देने के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप हस्तशिल्पकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम उसरीबेड़ा में परम्परागत वस्तुओं से आकर्षक सजावटी वस्तु बनाने का प्रशिक्षण 24 अगस्त से दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान अनुसूचित जनजाति वर्ग के 20 युवाओं को तीन माह तक गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 1500 रूपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई सजावटी सामग्री के लिए  प्रदर्शनी-सह-मार्केटिंग की भी सुविधा बोर्ड द्वारा मुहैया करायी जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य में पहली बार तुंबा शिल्प से वृहद पैमाने पर लैम्प निर्माण की शुरूआत की गई है। स्टडी टेबल लैम्प के रूप में तुंबा से बने लैम्प को काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी हाथों-हाथ बिक्री हो रही है। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेलों में तुंबा शिल्प लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण एवं विपणन सुविधाओं के माध्यम से तुंबा शिल्प का अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार किया जा रहा है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

@dmin August 24, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म खाली पीली का मस्ती भरा टीजर आउट
Next Article प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?