ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन में आईओसीएल करेगा सहयोग, दिल्ली में हुआ एमओयू… कंपनी छत्तीसगढ़ में करेगी यह काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन में आईओसीएल करेगा सहयोग, दिल्ली में हुआ एमओयू… कंपनी छत्तीसगढ़ में करेगी यह काम

By Mohan Rao
Published: December 28, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मुलन में आईओसीएल करेगा सहयोग, दिल्ली में हुआ एमओयू
SHARE

रायपुर। भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ में टीबी के उन्मूलन में राज्य शासन को सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सेंट्रल टीबी डिवीजन और आईओसीएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। छत्तीसगढ़ के राज्य क्षय अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई भी इस दौरान मौजूद थे।

आईओसीएल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility) के तहत टीबी की जांच के लिए छत्तीसगढ़ को 50 ट्रूनाट मशीनें और पांच पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराएगा। तीन वर्षों तक इन मशीनों के मेन्टेनेन्स (Maintenance) का खर्च भी उनके द्वारा उठाया जाएगा।

आईओसीएल केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सेंट्रल टीबी डिवीजन को राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन में सहयोग प्रदान कर रहा है। क्षयरोग के त्वरित उन्मूलन हेतु परियोजना (Intensified Tuberculosis Elimination Project) के अंतर्गत आईओसीएल देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश में टीबी के उन्मूलन के लिए सहयोग प्रदान कर रहा है। तीन वर्षों तक चलने वाली इस परियोजना में आईओसीएल दोनों राज्य सरकारों के साथ मिलकर टीबी के मरीजों की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी लाने के लिए कार्य करेगी।

परियोजना के तहत वर्ष 2025 तक टीबी की वजह से होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और आईओसीएल के बीच हुए एमओयू के तहत आईओसीएल प्रदेश में 31 मार्च 2026 तक टीबी के मरीजों की बीमारी के शुरूआती दौर में ही पहचान, टीबी के मरीजों को निःशुल्क इलाज और देखभाल उपलब्ध कराने तथा टीबी मरीजों के पूर्णतः स्वस्थ होने की दर को बढ़ाने राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करेगी।

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद ! बेटी ने कहा-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’
Supreme Decision: रेलवे की 78 एकड़ जमीन से चार हजार परिवारों को बेदखल करने का मामला, सुको ने रेलवे और सरकार भेजा नोटिस
महिला दिवस पर महापौर ने किया 50 महिलाओं का सम्मान, कहा- देश और प्रदेश में महिला बहनों ने किया जिला व शहर का नाम रोशन
छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री साय
धान से ब्राम्ही तक : कम लागत में अधिक लाभ की ओर अग्रसर किसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के नेहरू नगर चौक में बना शानदार वेंडिंग जोन, बेहतर लुक में दिख रही दुकानें… महापौर ने किया शुभारंभ
Next Article Good News : भिलाई नगर निगम के कार्यालय भवन व गौठान में लगाये जाएगें सौर संयंत्र व सोलर पंप

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?