ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखनऊ में प्रियंका को रोके जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- यूपी पुलिस के व्यवहार से दुखी हूं, जरूरतमंदों से मिलना गुनाह नहीं
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

लखनऊ में प्रियंका को रोके जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- यूपी पुलिस के व्यवहार से दुखी हूं, जरूरतमंदों से मिलना गुनाह नहीं

By @dmin Published December 29, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली/लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लखनऊ में यूपी पुलिस के व्यवहार पर रविवार को रॉबर्ट वाड्रा ने नाराजगी जताई। प्रियंका के पति वाड्रा ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी की बदसलूकी से काफी दुखी हूं। जरूरतमंद लोगों से मिलना कोई अपराध नहीं है। प्रियंका शनिवार शाम को रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें जगह-जगह रोका था। उन्होंने पुलिसकर्मी पर धक्का देकर गिराने और गला दबाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने पर दारापुरी को गिरफ्तार किया है।
वाड्रा ने कहा, ”दारापुरी के परिवार से मिलने जाने के दौरान पुलिस ने प्रियंका को काफी परेशान किया। एक महिला पुलिसकर्मी ने उनका गला दबाया, जबकि दूसरी ने धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गई थीं। लेकिन प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी और स्कूटी से दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंचीं। प्रियंका मुझे आप पर गर्व है। आपने जो किया वह सही था।
पुलिस ने बिना कारण बताए मेरी गाड़ी रोक दी: प्रियंका
प्रियंका ने आरोप लगाया है कि अचानक पुलिस मेरी गाड़ी के सामने आ गई और मुझे रोक दिया। मैं 70 साल के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दारापुरी के परिवार से मिलने गई थी। उन्हें पुलिस ने सिर्फ एक फेसबुक पोस्ट लिखने के लिए घर से उठा लिया। वे 19 दिसंबर से पुलिस हिरासत में हैं, उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं। मुझे उनसे मिलना था, इसलिए मैं पुलिस के रोके जाने के बाद भी स्कूटी से आगे बढ़ी, लेकिन पुलिस ने उसे भी रोका। महिला पुलिसकर्मी ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था।
पुलिस ने कहा- धक्का-मुक्की और गला दबाने की खबर झूठी
इस मामले में कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा कि हम प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की की निंदा करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए। उधर, लखनऊ के एसपी कलानिधि नैथिनी ने कहा कि हमें सुबह रिपोर्ट मिली थी कि प्रियंका गांधी की कार शेड्यूल रूट के इतर घूम रही है। प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की और उनका गला घोंटने जैसी खबरें सोशल मीडिया में फैलाई जा रही हैं, जो गलत हैं।
‘मेरठ एसपी का बयान निंदनीय’
उधर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मेरठ में जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध को 20 दिसंबर (शुक्रवार) को बवाल हुआ था। इस दौरान मेरठ सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने यहां प्रदर्शनकारियों से पाकिस्तान चले जाने की बात कही थी। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा- उत्तर प्रदेश समेत देश में रहने वाले मुसलमान भारतीय हैं, पाकिस्तानी नहीं। सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मेरठ के एसपी की टिप्पणी बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
मेरठ एडीजी ने पुलिस का बचाव किया
हालांकि मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस वहां हिंसक स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। क्योंकि, प्रदर्शनकारी पड़ोसी देश के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस वीडियो से स्पष्ट है कि प्रदर्शनस्थल पर पत्थरबाजी की जा रही थी। और भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। अफसर उन्हें पत्थरबाजी करने से मना कर रहे थे और उन्होंने बस यहीं कहा कि अगर ने पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं।

You Might Also Like

छात्रा से रेप की सूचना से भड़के छात्र : यूनिवर्सिटी में आगजनी व तोड़फोड़

एशियन गेम्स : भारत को एक दिन में जीते कबड्डी के दो गोल्ड, महिला और पुरुष टीमों ने फाइनल में ईरान को हराया

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

@dmin December 29, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्याज दरों को नीचे लाने के लिए RBI का ऑपरेशन ट्विस्ट, सस्ता हो सकता है कर्ज
Next Article बसपा विधायक रमाबाई ने किया नागरिकता कानून का समर्थन; मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?