ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्याज दरों को नीचे लाने के लिए RBI का ऑपरेशन ट्विस्ट, सस्ता हो सकता है कर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

ब्याज दरों को नीचे लाने के लिए RBI का ऑपरेशन ट्विस्ट, सस्ता हो सकता है कर्ज

By @dmin
Published: December 24, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली ,पहली बार केंद्रीय बैंक ऐसा करेगा यह पहला मौका होगा जब आरबीआई ब्याज दरों को नीचे लाने के लिए ऑपरेशन ट्विस्ट का सहारा लेगा। आरबीआई इस साल अब तक रेपो दरों में 1.35 की कमी कर चुका है। जबकि 10 साल के बॉन्ड पर यील्ड (सरकारी प्रतिभूतियों पर रिटर्न) में महज 0.80 फीसदी तक की कमी आई है। इस साल फरवरी में यील्ड 7.55 फीसदी से घटकर 19 दिसंबर तक 6.75 तक पहुंचा है। वहीं बैंकों ने सिर्फ 0.60 फीसदी तक कर्ज सस्ता किया है।

केन्द्रीय बैंक द्वारा एक साथ बॉन्ड की खरीद-बिक्री करने की कवायद को वित्तीय जगत में ऑपरेश ट्विस्ट के नाम से जाना जाता है। करीब एक दशक पहले अमेरिकी केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ऐसा किया था। वित्त वर्ष 2011-12 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व नें लंबी अवधि के कर्ज को सस्ता करने के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 23 दिसंबर को एक साथ बॉन्ड की खरीदारी और बिक्री का निर्णय किया है। आरबीआई यह कदम खुली बाजार नीति (ओएमओ) के तहत उठाएगा जिसमें 10 साल की परिपक्वता वाले 10 हजार करोड़ रुपये का बॉन्ड खरीदेगा जबकि एक साल की परिपक्वता वाले इतने ही मूल्य के नए बॉन्ड जारी करेगा। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लंबी अवधि के बॉन्ड पर रिटर्न (यील्ड) घटेगा जिससे भविष्य में कर्ज और सस्ता होने की राह खुल जाएगी।

बैंक कोष की सीमांत लागत (एमसीएलआर) के आधार पर कर्ज की दरें तय करते हैं। इसको रेपो रेट, 10 साल या उससे अधिक अवधि वाले बॉन्ड पर यील्ड और बैंक के अन्य खर्च के आधार पर तय किया जाता है। बॉन्ड पर यील्ड 6.75 फीसदी है। ऐसे में बैंक सिर्फ 1.25 फीसदी ऊंचे ब्याज पर आपको कर्ज दे रहे हैं। यदि बॉन्ड पर यील्ड घटे तो बैंक से मिलने वाला कर्ज और सस्ता हो सकता है।

नए बॉन्ड आज की दरों पर जारी किए जाएंगे जिसमें कम रिटर्न मिलेगा। ऐसी स्थिति में पुराने बॉन्ड की मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से उसपर यील्ड बढ़ जाती है। लेकिन जब वैसे बॉन्ड को केन्द्रीय बैंक बड़ी मात्रा में खरीदने का फैसला करता है तो बॉन्ड की कीमत थोड़ी जरूर बढ़ जाती है लेकिन यील्ड घट जाता है। इससे लंबी अवधि के बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं जिसकी वजह से कर्ज की दरें भी घट जाती हैं।

जन्मदिन पर लड्डुओं से तौले गए जन-जन के मसीहा लक्ष्मीपति राजू
‘फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं’, भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
मुख्यमंत्री ने जांजगीर में ली अफसरों की बैठक,कहा- शिक्षा गुणवत्ता दें विशेष ध्यान, नियमित करें मॉनिटरिंग
अंकिता लोखंडे ने स्मार्ट जोड़ी में की पति विक्की जैन की तारीफ…
दत्तक ग्रहण केंद्र: बच्चों से मारपीट मामले में कार्रवाई, बाल संरक्षण अधिकारी को हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आनंद राय की फिल्म में काम नही कर रहे हैं ऋतिक
Next Article लखनऊ में प्रियंका को रोके जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- यूपी पुलिस के व्यवहार से दुखी हूं, जरूरतमंदों से मिलना गुनाह नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?