ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं’, भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

‘फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं’, भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
'फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं', भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
'फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं', भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने एक भाषण से विवाद को जन्म दे दिया है। अपने इस भाषण में रामेश्वर शर्मा हिंदुओं से फादर और चादर से दूर रहने की हिमायत दे रहे हैं। भोपाल में एक दशहरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने यह बात कही। सिर्फ इतना ही नहीं, रामेश्वर शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस भाषण का वीडियो ट्वीट भी किया है।

फादर और चादर वालों से दूर रहो, जय श्रीराम ही हमारा स्वाभिमान है 🚩@KapilMishra_IND @nisheethsharan pic.twitter.com/YWREanqL1J

— Rameshwar Sharmaa (@rameshwar4111) October 17, 2021

सुबह उठकर गुड मॉर्निंग कहना बंद करो
भोपाल में आयोजित दशहरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा कहते हैं, फादर और चादर से दूर हो जाओ हिंदुओं, नहीं तो ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे। पीर बाबा से दूर रहो। ये पीर बाबा तुम्हारे हनुमान मंदिर जाने में बाधा हैं। विधायक शर्मा यहीं नहीं रुकते। वह आगे कहते हैं कि पीरों को पूजने वालों से बोल दो कि तुम जमीन पर दफन पर भरोसा करते हो, हम दुनिया को चलाने वाले पर भरोसा करते हैं, जो बजरंग बली हैं। शर्मा ने आगे कहा, अपनी संस्कृति का ख्याल रखो और गुड मॉर्निंग कहना बंद कर दो। सुबह उठकर श्लोक पढ़ें और धरती मां को धन्यवाद कहें जो हमें बहुत कुछ देती है।

विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा बोली निजी विचार
विधायक रामेश्वर शर्मा के इस विवादास्पद भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेताओं ने अल्पसंख्यकों का अपमान करने के लिए उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि रामेश्वर शर्मा ने अल्पसंख्यक समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो भी ऐसा ही सोचते हैं। अगर वो ऐसा नहीं सोचते हैं तो फिर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि शर्मा ऐसी बातें कहकर विभिन्न समुदायों के बीच विवाद पैदा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेताओं ने इसे शर्मा का निजी विचार बताया है। मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यह विधायक रामेश्वर शर्मा के निजी विचार हैं। वह सिर्फ लोगों को धर्म परिवर्तन के प्रति आगाह कर रहे थे। उन्होंने किसी समुदाय का अपमान नहीं किया है।

नए आयुक्त ने लिया पदभार, कहा-मेरी प्राथमिकता हर कार्य प्राथमिकता से हो: आशीष देवांगन
ओडिशा हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं
नमो नमो संगठन ने सुनी ‘मन की बात’, संगठन ने लिया मासिक बैठक का संकल्प
क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय के आईकॉप में बोले सांसद साव…. सभी को सही पोषण मिलने से ही पूरा होगा सक्षम भारत का सपना
तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts पश्चिम एशिया में बढ़ेगी भारत की धमक, अमेरिका-इजरायल के साथ बन रहा एक और क्वाड संगठन
Next Article Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora बेखौफ आतंकी: यूएलएफ ने ली बिहार के मजदूरों पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- सब निकल जाओ, वरना पड़ेगा भारी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?