ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम एशिया में बढ़ेगी भारत की धमक, अमेरिका-इजरायल के साथ बन रहा एक और क्वाड संगठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पश्चिम एशिया में बढ़ेगी भारत की धमक, अमेरिका-इजरायल के साथ बन रहा एक और क्वाड संगठन

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts
SHARE

नई दिल्ली(एजेंसी)। अमेरिका के साथ क्वाड संगठन में शामिल भारत अब ऐसे ही एक और संगठन का हिस्सा बन सकता है। यह नया संगठन अमेरिका, इजरायल, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बन सकता है। सोमवार शाम को इन चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इसमें चारों देशों के बीच समन्वय और आर्थिक साझेदारी को लेकर बातचीत की जाएगी। पश्चिम एशिया क्षेत्र में इस संगठन की अहम भूमिका हो सकती है। यह मीटिंग भी ऐसे वक्त में होने वाली है, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर इजरायल के दौरे पर गए हैं। इन 4 देशों की मीटिंग से पहले इजरायल-यूएई और भारत के बीच कूटनीतिक वार्ता हो चुकी है।

यही नहीं बीते सप्ताह ही अमेरिका-इजरायल औैर यूएई के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। इजरायल और अरब देशों के बीच हुए अब्राहम अकॉर्ड को लेकर यह मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के दौरान यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नहयान ने कहा कि वह जल्दी ही इजरायल का दौरा करेंगे। उनका कहना था कि दोनों देशों के बीच बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों से हम प्रभावित हैं। इस मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था, ‘हम यह मानते हैं कि फलीस्तीन और इजरायल के लोगों का हक है कि वे सुरक्षित, शांति पूर्ण और आजादी के साथ रह सकें। हम इसके लिए प्रयास करते रहेंगे।Ó

यही नहीं इन तीन देशों की मीटिंग के दौरान ईरान को लेकर भी बात हुई थी, जिस पर न्यूक्लियऱ डील से पीछे हटने का आरोप लग रहा है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 17 से 21 अक्टूबर तक इजरायल के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री के अलावा पीएम और राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। इजरायल और भारत के बीच बीते कुछ सालों में संबंध काफी बेहतर हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 2017 में इजरायल के दौरे पर गए थे। यह किसी भी भारतीय पीएम की ओर से इजरायल का पहला दौरा था। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच नॉलेज बेस्ड पार्टनरशिप बढ़ी है। इसके अलावा मेक इन इंडिया में भी भारत को इजरायल की ओर से कुछ मदद मिली है।

देशभर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार
Bhilai Breaking : मलकीत हत्याकांड के विरोध में निकाली पदयात्रा, चक्काजाम कर मांगा इंसाफ… तीसरे दिन भी जारी है प्रदर्शन
CG breaking : खाई में गिरी लकड़ियों से भरी ट्रक, एक की मौत और 8 घायल, आइटीबीपी के जवानों ने संभाला मोर्चा
Breaking News : महादेव ऐप पर EOW का बड़ा एक्शनः अब सर्राफा कारोबारी आए चपेट में… दुर्ग-भिलाई, रायपुर सहित कई जिलों में रेड
दिल्ली विधान चुनावों की तारीखों का एलान आज, चुनाव आयोग दोपहर दो बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्वसुविधायुक्त बनेगा समाज का सांस्कृतिक भवन… वोरा की पहल से 58 लाख से होगा प्रथम तल का निर्माण सर्वसुविधायुक्त बनेगा समाज का सांस्कृतिक भवन… वोरा की पहल से 58 लाख से होगा प्रथम तल का निर्माण
Next Article 'फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं', भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल ‘फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं’, भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?