ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास दुबे के साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक होगा, कानपुर में जो हुआ वह आतंकी घटना से कम नहीं : आईजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विकास दुबे के साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक होगा, कानपुर में जो हुआ वह आतंकी घटना से कम नहीं : आईजी

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
विकास दुबे के साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक होगा, कानपुर में जो हुआ वह आतंकी घटना से कम नहीं : आईजी
विकास दुबे के साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक होगा, कानपुर में जो हुआ वह आतंकी घटना से कम नहीं : आईजी
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के तीसरे दिन आईजी रेंज मोहित अग्रवाल तीसरी बार रविवार को फिर कानपुर के बिकरू गांव पहुंचे। वहां उन्होंने विकास दुबे के जमींदोज किलानुमा मकान का निरीक्षण किया। आपरेशन विकास की गतिविधियों के बारें में उन्होंने बताया कि राजस्थान, हरियाणा और बिहार में भी पुलिस टीमें बनाकर कांबिंग शुरू हो गई है। इन सभी प्रदेशों के आईजी और डीआईजी सीधे संपर्क में हैं। इस चक्रव्यूह को भेद पाना आसान नहीं होगा। जल्द ही विकास पुलिस के शिकंजे में होगा। यह किसी आतंकी घटना से कम नहीं है। विकास के साथ वही सुलूक होगा जो एक आतंकवादी के साथ होता है।

Contents
  • जल्दी ही खुलासा होगा कले में क्या मिला है, जो है वह बड़ा है
  • चौबेपुर थाने का हर पुलिसकर्मी रडार पर, जांच शुरू
  • एडीजी भी पहुंचे बिकरू, बोले जल्द ही शिकंजे में होगा मोस्टवांटेड

जल्दी ही खुलासा होगा कले में क्या मिला है, जो है वह बड़ा है

नेस्तनाबूत किले से बरामदगी के सवाल पर आईजी ने कहा, जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। पुलिस को सूचना थी कि विकास दुबे ने अपने घर में भारी मात्रा में आधुनिक हथियारों को दीवारों, तयखाने और सुरंग छिपा रखा है। छानबीन जारी है।

चौबेपुर थाने का हर पुलिसकर्मी रडार पर, जांच शुरू

आई जी ने दो टूक कहा, चौबेपुर थाने से पुलिस कार्यवाही लीक हुई है, इसके पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। पूरे थाने के ह पुलिसकर्मी की जांच होगी। मोबाइल काल डिटेल जुटाई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस हत्याकांड का षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी भी पहुंचे बिकरू, बोले जल्द ही शिकंजे में होगा मोस्टवांटेड

बिकरु पहुंचे एडीजी जोन जय नारायण सिंह ने बताया कि आपराधिक इतिहास के बाद भी परिवार व नजदीक के लोगो को असलहों का लाइसेंस कैसे दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।11 असलहों की जांच की जा रही है। औरेया में जो गाड़ी मिली है उसकी जांच की जा रही है। गाड़ी में एक मोबाइल मिला है। गाड़ी से जुड़े परिवार से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मोस्टवांटेड तक पुलिस पहुंच जाएगी।

खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
Gustakhi Maaf: भारतीय गण-तंत्र और भस्मासुर
Breaking News : इंतजार खत्म, BCCI ने जारी किया IPL 2023 का शेड्यूल, 31 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम
स्वच्छता सर्वेक्षण के 6000 अंक लेने जुटा निगम… बीट चार्ट तैयार कर किए जा रहे सफाई को देखने पहुंचे निगम आयुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कड़ी मेहनत को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर लक्ष्य हासिल करें : कलेक्टर
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनता से की अपील: पर्यावरण संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौध रोपण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?