ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: LIC में सरकार की हिस्सेदारी बेचने का विरोध, 4 फरवरी को हड़ताल और धरना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

LIC में सरकार की हिस्सेदारी बेचने का विरोध, 4 फरवरी को हड़ताल और धरना

By @dmin
Published: February 3, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के फैसले का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है. सरकार के इस प्रस्ताव के विरोध में एलआईसी के कर्मचारी 4 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं. हालांकि ये हड़ताल एक घंटे की ही होगी. इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे.

शनिवार को वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान ऐलान किया कि सरकार LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है. इसके लिए सरकार आईपीओ लेकर आ रही है. बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. एलआईसी का देश के जीवन बीमा बाजार पर करीब तीन-चौथाई कब्जा है.

एलआईसी के विनिवेश के फैसले का विरोध करते हुए जीवन बीमा निगम कर्मचारी एसोसिएशन के कोलकाता डिविजन के उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “हम मंगलवार को सवा 12 बजे से सवा एक बजे तक एक घंटे की हड़ताल करेंगे. हम उसके बाद अपने सभी कार्यालयों में प्रदर्शन भी आयोजित करेंगे. ”

प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि इसके बाद हम सड़क पर उतरेंगे और इस कदम का विरोध करेंगे. हम सभी सांसदों के पास भी जाएंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

एलआईसी के आंशिक विनिवेश के प्रस्ताव को राष्ट्रहित के खिलाफ बताते हुए मुखर्जी ने कहा कि यह कंपनी इस समय पूंजी के मामले में भारत की सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी है, जो भारतीय स्टेट बैंक को भी पीछे छोड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि इसका विनिवेश राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है.

ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाईज एसोसिएशन (AIIEA) ने भी सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि पहले तीन या चार फरवरी को एक घंटे की हड़ताल की जाएगी.

AIIEA के महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने चेन्नई में आईएएनएस से कहा कि हम इस कदम के खिलाफ हैं. पहले हम तीन या चार फरवरी को एक घंटे की हड़ताल करेंगे, और उसके बाद अपने आगे के कदम के बारे में निर्णय लेंगे.”

बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी; कैबिनेट से मंजूरी
दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर भारत, अंबानी ने छीना जैक मा का ताज
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आदेश: आरबीआई ने बैंकों से मांगी अदाणी समूह के ऋण व निवेश की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट के बाद गिरावट पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रुपया
Next Article बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-2’ में अपने नए लुक से श्वेता ने लोगों का दिल जीता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?