ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
Share
Notification Show More
Latest News
निर्माण कार्यों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग, फील्ड पर प्रगति जांचने होंगे औचक निरीक्षण
बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
October 11, 2026
सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
October 11, 2026
रेलवे में 3500 से ज्यादा पोस्ट पर होंगी भर्तियां, 6 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
October 11, 2026
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
October 11, 2026
कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedRaipur

दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण

By Om Prakash Verma Published May 20, 2025
Share
दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
SHARE

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला और भारत को दुनिया का एल्युमीनियम केंद्र बनाने के लिए नीतिगत कोशिशों का आह्वान किया
रायपुर/ वर्तमान में चल रहे वैश्विक व्यापार युद्ध के दौरान भारत के पास सुनहरा मौका है कि वह खुद को वैश्विक एल्युमीनियम हब के रूप में स्थापित कर सकता है। ऐसे में, वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एल्युमीनियम और स्टील की रणनीतिक भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित किया है। अपनी लिंक्डइन पोस्ट में श्री अग्रवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि व्यापार गतिरोध, एल्युमीनियम और स्टील में किस तरह प्रमुख कमॉडिटीज़ के रूप में उभरे हैं, खासकर अमेरिका और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच के इस दौर में।

संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कनाडा और मैक्सिको जैसे करीबी सहयोगियों सहित सभी देशों से स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाए जाने के कारण वैश्विक धातु बाजार में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल मची हुई है। इस टैरिफ के जवाब में भारत ने अपने घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए स्टील आयात पर 12 प्रतिशत सेफगार्ड ड्यूटी लागू कर दी है।

श्री अग्रवाल ने इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा, ’’मैं स्टील पर सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के लिए सरकार की सराहना करता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार एल्युमीनियम के लिए भी इसी तरह का कदम उठाने पर विचार करेगी।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एल्युमीनियम अपने हल्के वजन और रिसाइकिल करने योग्य गुणों के कारण रणनीतिक महत्व के मामले में स्टील से आगे निकलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ’’आधुनिक अर्थव्यवस्थाएँ इन दो धातुओं पर टिकी हैं, चाहे वे हवाई अड्डे हों, रेलवे हों, घर हों, वाहन हों या मोबाइल फोन हों। लेकिन एल्युमीनियम का पलड़ा भारी है और भारत के विशाल बॉक्साइट भंडार के साथ हम वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।’’

अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने बॉक्साइट उत्पादक देशों का एक आकर्षक विज़ुअल भी डाला, जिससे पता चलता है कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया, गिनी और चीन जैसे अग्रणी देशों के समकक्ष भारत में भी महत्वपूर्ण क्षमता रखता है। श्री अग्रवाल ने बताया कि टैरिफ अवरोध के कारण पारंपरिक बाजारों तक पहुँच खोने वाले देश, भारत जैसे वैकल्पिक डेस्टिनेशन का जायज़ा लेंगे, जिससे नीति निर्माताओं के लिए घरेलू एल्युमीनियम सेक्टर का समर्थन करना महत्वपूर्ण हो जाता है।

उनके पोस्ट में कहा गया है, ’’अपने विशाल बॉक्साइट संसाधनों के साथ भारत दुनिया की एल्युमीनियम राजधानी बन सकता है। इससे न सिर्फ हमारी वैश्विक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि एक मजबूत डाउनस्ट्रीम उद्योग भी खुलेगा, जो रोजगार पैदा करेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।’’

भारत के एल्युमीनियम उद्योग में एक प्रमुख कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम इस परिवर्तन में सबसे आगे रही है, जिसने रिफाइनिंग और स्मेल्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया है। श्री अग्रवाल का कहना है कि इस विषय पर उपयुक्त नीतियों पर ध्यान देना चाहिए, जिससे इस क्षेत्र के विकास को गति मिले और भारत की खनिज सम्पदा के बल पर दीर्घकालिक रणनीतिक लाभ उठाया जा सके। जिस प्रकार वैश्विक व्यापार पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है, उसके मद्देनजर श्री अग्रवाल का संदेश है कि भारत को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए तथा धातुओं एवं मैन्युफैक्चरिंग के भविष्य में खुद को एक अग्रणी ताकत के रूप में स्थापित करने के लिए कदम उठाने की बेहद जरुरत है।

You Might Also Like

बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

रेलवे में 3500 से ज्यादा पोस्ट पर होंगी भर्तियां, 6 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा

कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी

Om Prakash Verma May 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है - विधायक चंद्राकर हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है – विधायक चंद्राकर
Next Article राखी का बंधन हुआ शर्मसार: दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात राखी का बंधन हुआ शर्मसार: दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?