ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है – विधायक चंद्राकर
Share
Notification Show More
Latest News
निर्माण कार्यों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग, फील्ड पर प्रगति जांचने होंगे औचक निरीक्षण
बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
October 11, 2026
सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
October 11, 2026
रेलवे में 3500 से ज्यादा पोस्ट पर होंगी भर्तियां, 6 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
October 11, 2026
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा
October 11, 2026
कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है – विधायक चंद्राकर

By Om Prakash Verma Published May 20, 2025
Share
हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है - विधायक चंद्राकर
हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है - विधायक चंद्राकर
SHARE

समाधान शिविर में दिखा सुशासन का असर, हजारों आवेदन हुए निराकृत
दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत अंजोरा (ख) में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सरकार जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार हैै। हमारी सरकार जनता के द्वार पर पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान वहीं कर रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरह से ग्रामीण और गरीब वर्ग के हित में हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने को एक हजार की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संभव हो पाया है। विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्रता के आधार पर सभी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा, कोई भी गरीब अब मकान से वंचित नहीं रहेगा। आमजनता अपनी मांगों या शिकायतों के समाधान और नए आवेदन जमा करने के लिए विभाग के स्टॉलों में भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण लोगों को बार-बार विभाग के दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ग्रामीणों को उनकी शिकायत या मांग की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी दी जाए। विधायक श्री चंद्राकर ने जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।

शिविर में 15 ग्राम पंचायत से 7477 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निराकृत 7249, जनपद पंचायत दुर्ग को 5932 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें निराकृत 5844, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 3051 आवेदन प्राप्त निराकृत 3044, पेंशन के 468 आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन के 569 आवेदन निराकृत 558, राशन कार्ड के 157 निराकृत 148 किए गए। समाधान शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, 10 हितग्राहियों को पेंशन एवं राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम धु्रव एवं हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू और श्रीमती श्रद्धा साहू, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

रेलवे में 3500 से ज्यादा पोस्ट पर होंगी भर्तियां, 6 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

महेश नाग का कच्चे शेड से शुरू हुआ सफर अब पक्के मकान और सफल डेयरी व्यवसाय तक पहुंचा

कोरबा में हाथियों के दल का उत्पाात : दहशत में छत पर सोने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल-हॉस्टल की छुट्टी

Om Prakash Verma May 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के कड़े तेवर- लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुंगेली और जीपीएम जिले में हुई कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री के कड़े तेवर- लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुंगेली और जीपीएम जिले में हुई कड़ी कार्रवाई
Next Article दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?