ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: LAC लद्दाख तनाव : राजनाथ के बयान से नरम पड़ा चीन, कहा- सीमा पर हालात को बातचीत से सुलझा सकते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

LAC लद्दाख तनाव : राजनाथ के बयान से नरम पड़ा चीन, कहा- सीमा पर हालात को बातचीत से सुलझा सकते हैं

By @dmin
Published: June 1, 2020
Share
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
SHARE

बीजिंग/नई दिल्ली (एजेेंसी)। चीन ने सोमवार (1 जून) को कहा कि भारत से लगती सीमा पर स्थिति कुल मिलाकर ‘स्थिर और नियंत्रण योग्य है तथा वार्ता एवं चर्चा के जरिए मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के पास ‘निर्बाध संपर्क माध्यम हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान की यह टिप्पणी आई है।
झाओ ने कहा, ‘चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सर्वसम्मति को क्रियान्वित करता रहा है। हमारे पास निर्बाध माध्यम हैं और उम्मीद करते हैं कि हम वार्ता एवं चर्चा के जरिए संबंधित मुद्दे का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी से संबंधित सवाल के जवाब में कही। सिंह ने कहा था कि भारत सीमा मुद्दे पर अपनी गरिमा पर आंच नहीं आने देगा।
भारत ने बुधवार (27 मई) को कहा था कि वह सीमा विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए चीन के साथ बात कर रहा है। नई दिल्ली की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश किए जाने के बाद आई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा था, ‘हम इसके शांतिपूर्ण समाधान के लिए चीन के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्षों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न हो सकने वाली स्थितियों के, वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण समाधान के लिए सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर तंत्र स्थापित किए हैं और इन माध्यमों से वे लगातार बात कर रहे हैं।
लद्दाख और सिक्किम क्षेत्र में भारत तथा चीन की सेनाओं के बीच कई सप्ताह से लगातार गतिरोध बना हुआ है। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र में गत पांच मई को दोनों देशों के सैनिक लोहे की छड़ों और लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ था। इस घटना में दोनों देशों के कई सैनिक घायल हुए थे। इसके बाद, सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास भारत और चीन के लगभग 150 सैनिक आपस में भिड़ गए जिसमें दोनों पक्षों के कम से कम 10 सैनिक घायल हुए थे।
दोनों देशों के सैनिकों के बीच 2017 में डोकलाम में 73 दिन तक गतिरोध चला था। भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है। वहीं, भारत इसे अपना अभिन्न अंग करार देता है। दोनों पक्ष कहते रहे हैं कि सीमा विवाद के अंतिम समाधान तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता कायम रखना जरूरी है।

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय कला को सराहा
10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश
छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर उतरा सीएम साय हेलीकाप्टर, बैगा समुदाय की टॉपर बिटिया से मिले, पेन देकर किया सम्मानित
आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले पुलिस की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किया था वायरल
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 15 हजार के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2668 नए मामले… दुर्ग में सर्वाधित 988 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Modi cabinet's big decision: loan of up to 10 thousand will be given to street vendors, street vendors and handlers मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: रेहड़ी, पटरी व ठेले वालों को मिलेगा 10 हजार तक का लोन
Next Article विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?