ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करॉना वायरस: घर-घर में चेकिंग, कोई चीन से तो नहीं आया?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

करॉना वायरस: घर-घर में चेकिंग, कोई चीन से तो नहीं आया?

By @dmin
Published: February 6, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. करॉना वायरस को लेकर दिल्ली में भी सर्विलांस शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज ने ऐसे 17 हजार लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, जो हाल ही में चीन से आए हैं और दिल्ली में ठहरे हुए हैं। इसके लिए सर्विलांस टीमें बना दी गई हैं, जो घर-घर और होटल-होटल जाकर ऐसे लोगों की पहचान कर रही है। लक्षण मिलते ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

डीजीएचएस ने दिल्ली सरकार के अपने सभी प्रमुख अस्पतालों आइसोलेशन वॉर्ड को ऐक्टिव कर दिया है और इस वायरस से बचाव के लिए 4 लाख मास्क मंगवा कर बांट दिए हैं। करॉना वायरस के इलाज और बचाव के लिए डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। डीजीएचएस डॉक्टर एसएम रहेजा ने कहा कि हमने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है और इसके लिए सभी 12 जिलों में कंट्रोल रूम बना दिया गया है।

डॉ. रहेजा ने बताया कि सर्विलांस के लिए हमें केंद्र सरकार से ऐसे लोगों की ट्रैक लिस्ट मिली है, जो हाल ही में चीन से आए हैं। चाहे चीनी नागरिक हो या भारतीय, अगर वह दिल्ली में ठहरे हैं या हाल ही में चीन से आए हैं तो हम उनकी सर्विलांस कर रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि इसके लिए हमने डीएम और डीसी स्तर पर हर जिले में सर्विलांस टीम बनाई है, जो ऐसे लोगों तक पहुंच कर उनकी जांच कर रही है। हम सभी को ट्रैक कर रहे हैं, उनसे मिल कर पूछताछ कर रहे हैं।

लक्षण मिलने पर उन्हें आइसोलेट भी कर रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि दिल्ली में कई चीनी नागरिक भी हैं, जो हाल ही में चीन से यहां आए हुए हैं, हम उनकी भी स्क्रीनिंग कर रहे हैं। कुछ लोगों को आरएमएल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर ने कहा कि अच्छी बात यह है कि अभी तक दिल्ली में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।

आइसोलेशन वॉर्ड ऐक्टिव
डॉ. रहेजा ने बताया कि हमारे कई प्रमुख अस्पतालों में एच1एन1 वायरस के वॉर्ड बंद थे। उन सभी को कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड के तौर पर एक्टिव कर दिया है। फीवर वॉर्ड भी एक्टिव हैं। दिल्ली सरकार के कई प्रमुख अस्पतालों में एलएनजेपी, डीडीयू, जीटीबी में ऐसे वॉर्ड बने हुए हैं।

राजधानी में भाजपा नेता पर लगा रेप का आरोप, नौकरी लगाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
एक दिन बाद फिर बड़ी स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या… बीते 24 घंटों में सामने आए 43 हजार 393 नए केस… 44 हजार 459 हुए स्वस्थ्य
भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात
T-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हो गया खेल, क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया से हारा श्रीलंका
बंगाल में बगावत: सुवेंदु अधिकारी सहित 10 टीएमसी विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ…. शाह बोले भाजपा में को 5 साल का समय दीजिए, बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाकर दिखाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी बंगलों पर पूर्व सांसदों और रिटायर हो चुके अफसरों का कब्जा, हाई कोर्ट ने
Next Article चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में, कोरोना वायरस का कहर जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?