ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में, कोरोना वायरस का कहर जारी
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में, कोरोना वायरस का कहर जारी

By @dmin Published February 6, 2020
Share
SHARE

वुहान (चीन) ,चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पूरी दुनिया को सकते में करने वाले इस खतरनाक कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चीन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या करीब 560 पार हो गई है और करीब 28000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। चीनी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से मृतकों संख्या 563 हो गई है और अब तक कुल 28 हजार मामले सामने आ गए हैं।

कोरोना वायरस का कहर अब चीन के बाहर यानी अन्य देशों में भी दिखने लगा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब दो दर्जन भर से अधिक देशों में 180 से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि दो लोगों की मौत की भी खबर है। दूसरे देशों में वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 182 हो गई। फिलीपीन में पहली मौत का मामला सामने आया जबकि हांगकांग ने रविवार को एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी।

इससे पहले चीन ने बुधवार को दावा किया कि पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस के नए संदिग्ध मामलों की संख्या घटी है । इससे उम्मीदें जगी हैं कि कारगर उपायों की बदौलत इसके प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। चीन में इस वायरस के कहर को देखते हुए कई देशों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है।

भारत वुहान से अपने 647 छात्रों को निकाल चुका है। मालदीव के सात लोग भी निकाले गए हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अपने नागरिकों को निकाला है। पाकिस्तान के सैकड़ों छात्र वुहान और हुबेई प्रांत में फंसे हैं लेकिन उसने वहां से अपने लोगों को यह कहते हुए निकालने से मना कर दिया कि चीन ने उनकी समुचित देखभाल का वादा किया है।

पाकिस्तान की तरह कंबोडिया ने भी चीन से अपने छात्रों और राजनयिकों को वहां से निकालने से इनकार कर दिया। हुन सेन ने बीजिंग के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उड़ानें भी रद्द नहीं की जबकि वायरस के संक्रमण के डर से कई बड़ी एयरलाइनों ने सेवा रोक दी है।

चीनी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों और उपकरणों की भारी कमी है। मध्य हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 3,156 नए मामले सामने आए हैं। 20 से अधिक देशों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इन नए रोगियों में एक रोगी नवजात है जो पैदा होने के 30 घंटों के भीतर इसकी चपेट में आ गया। वुहान में एक अधिकारी हू लिशान ने बताया कि हजारों अतिरिक्त रोगियों के लिए एक अस्पताल बनाए जाने और सार्वजनिक भवनों को अस्पतालों में परिवर्तित करने के बावजूद अब भी बिस्तरों की भारी कमी है। चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। इसी शहर में वायरस का सबसे पहला मामला सामने आया था।

You Might Also Like

कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

Big accident : ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, चार पायलटों की मौत

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा

श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य

@dmin February 6, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करॉना वायरस: घर-घर में चेकिंग, कोई चीन से तो नहीं आया?
Next Article महाभियोग के मुकदमे में अमेरिकी राष्ट्रपित डॉनल्ड ट्रंप की जीत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?