मनीला (एजेंसी)। फिलीपीन वायु सेना के दो ट्रेनर विमान राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित एक एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें चार पायलटों की मौत हो गई। फिलीफिनी सेना ने शनिवार को इसकी जानकारी साझा की है।
फिलीपीन वायु सेना ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। ये दोनों विमान हवा में ही आपस में टकरा गए थे। विमान एयर बेस के परिसर में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए, लेकिन इनके अलावा कोई और हताहत नहीं हुआ। वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों की उड़ान पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।




