ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोसी पश्चिमी बांध टूटने का खतरा, उल्टे भारत पर ही मढ़ा जा रहा आरोप, बाढ़ से बिहार में मच सकती है तबाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोसी पश्चिमी बांध टूटने का खतरा, उल्टे भारत पर ही मढ़ा जा रहा आरोप, बाढ़ से बिहार में मच सकती है तबाही

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
कोसी पश्चिमी बांध टूटने का खतरा, उल्टे भारत पर ही मढ़ा जा रहा आरोप, बाढ़ से बिहार में मच सकती है तबाही
कोसी पश्चिमी बांध टूटने का खतरा, उल्टे भारत पर ही मढ़ा जा रहा आरोप, बाढ़ से बिहार में मच सकती है तबाही
SHARE

पटना (एजेेंसी)। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से कोसी, कमला सहित कई नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाली मीडिया के मुताबिक कोसी के पश्चिमी तटबंध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। यदि ऐसा होता है तो बिहार में बाढ़ से भारी तबाही मचेगी। इन दिनों हर बात के लिए भारत पर आरोप मढऩे वाले नेपाल ने बाढ़ के लिए कोसना शुरू कर दिया है, जबकि हाल ही में बिहार के जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने कहा था कि नेपाल बांधों के मरम्मत में सहयोग नहीं कर रहा है।
नेपाली मीडिया हाउस कांतिपुर की एक खबर के मुताबिक, सप्तकोशी के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सुनसरी और सप्तरी में कोसी के पश्चिमी तटबंध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। गौरतलब है कि ये जिले बिहार सीमा से सटे हुए हैं। बांध टूटा तो बिहार में भी तबाही मचेगी।
कोसी विक्टिम्स सोसाइटी के अध्यक्ष, देव नारायण यादव ने कहा कि बांध टूटने का जोखिम बढ़ गया है। क्योंकि बांध के उचित रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। हमने बार-बार कहा है कि कोशी को रेत के तटबंधों के निर्माण से नहीं बचाया जा सकता है। कोसी की रेत को खोदकर पश्चिमी तटबंध का निर्माण किया गया था। बांध का रखरखाव भारतीय कोशी योजना के तहत किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सप्तरी के हनुमाननगर कांकालिनी नगर पालिका -14 डालुवा में पश्चिमी तटबंध टूटने का खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि कोशी समझौते के अनुसार, नेपाल के रास्ते भारत की ओर बहने वाली सप्तकोशी नदी के तटबंध सहित सभी सुरक्षा और बचाव कार्य भारत द्वारा किए जाते हैं।
कांतिपुर के मुताबिक अगस्त 1963 में दल्लवा में सप्तकोशी बांध के फटने के बाद नेपाल सरकार के नेतृत्व में भारत ने लगभग 5 किमी दूर एक और तटबंध बनाया। अखबार ने कहा है कि कोशी में भारतीय अधिकारियों की उदासीनता कारण 57 वर्षों के बाद फिर से उसी स्थान पर तटबंध के ढहने का खतरा बढ़ गया है। अखबार ने कहा है कि भारत द्वारा निर्मित चैनल ने प्रवाह को बदल दिया है और पश्चिमी तटबंध पर दबाव बढ़ा दिया है।

सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार
Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 80 लाख की ठगी, पत्नी व साले ने धोखे से निकाली रकम और चल दिए चेन्नई
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
रौशनी से जगमगाएंगे वनांचल के 23 गांव…. सीएम बघेल करेंगे 132 केवी बारसूर-बीजापुर लाइन का करेेंगे लोकार्पण
गुरुग्राम के एक बड़े निजी अस्पताल के ICU में भर्ती युवती से दुष्कर्म, वेंटिलेटर पर है मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article State Congress General Secretary Jitendra Sahu distributed coconut plants and pigeonpea seeds हरिहर छत्तीसगढ़ अभियान: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने बांटे नारियल के पौधे और अरहर के बीज
Next Article situation may be serious बढ़ते संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की मांग: राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित इन जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?