ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान की कर सकते हैं शुरुआत, वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से बातचीत भी संभव
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान की कर सकते हैं शुरुआत, वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से बातचीत भी संभव

By @dmin Published January 14, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले एक साल से कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे देश को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। भारत में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि टीका लगवाने वाले कुछ लोगों से पीएम मोदी की बातचीत होने की भी संभावना है।

देश में टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। प्रत्येक टीकाकरण सत्र में अधिकतम 100 लोग होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे हर सेंटर पर ज्यादा संख्या में टीकाकरण न करें।
इससे पहले, पीएम मोदी ने सोमवार को टीकाकरण अभियान को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। वर्चुअल तरीके से आयोजित की गई बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि देश में तैयार कोरोना के दोनों टीके दुनिया के अन्य टीकों के मुकाबले किफायती हैं और उन्हें देश की स्थितियों व परिस्थितियों के अनुरूप बनाया गया है। टीकों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि देशवासियों को प्रभावी वैक्सीन देने के लिए वैज्ञानिक समुदाय ने सभी सावधानियां बरती हैं।
देश में दो टीकों को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली है। इन दोनों के नाम सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (स्ढ्ढढ्ढ) की कोविशील्ड और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन हैं। 3 जनवरी को दवा नियामक ने अपनी सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी डेटा के आधार पर दोनों टीकों को मंजूरी देने की घोषणा की थी। सरकार ने कहा है कि दोनों टीकों का हजारों लोगों पर परीक्षण किया गया है और वे सबसे सुरक्षित हैं।
हालांकि, टीकाकरण के समय लोगों के पास वैक्सीन के चयन के विकल्प नहीं होंगे कि वे किस कंपनी के टीके लगवाना चाहते हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में कहा था कि दुनिया भर के कई देश एक से अधिक वैक्सीन का उपयोग कर रहे हैं। इन देशों में किसी भी लाभार्थी के पास ऐसा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। यह दिखाता है कि भारत में भी ऐसा हो सकता है। देश में कोरोना टीकाकरण स्वैच्छिक है।

हड़बड़ी से ज्यादा लोगों को न बुलाएं राज्य
इससे पहले, मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि राज्यों को सलाह दी गई है कि वे 10 फीसदी आरक्षित/बर्बाद खुराकों और रोजाना प्रत्येक सत्र में औसतन 100 टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण सत्रों का आयोजन करें। इसलिए राज्यों को सलाह दी जाती है कि प्रत्येक टीका केंद्र पर हड़बड़ी में तय सीमा से ज्यादा संख्या में लोगों को न बुलाएं। वहीं, मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण सत्र स्थलों को बढ़ाने की सलाह दी है और उनके रोजाना संचालन की बात कही है ताकि टीकाकरण प्रक्रिया स्थिर हो सके और आगे सुचारू रूप से बढ़ सके।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 14, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत
Next Article 20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ' जिंदगी ' सबसे कम उम्र में किया अंगदान 20 महीने की गुडिय़ा ने पांच लोगों को दी ‘ जिंदगी ‘ सबसे कम उम्र में किया अंगदान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?