ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुष्मान ने बताई ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज डेट, पठान से की दिल की बात
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

आयुष्मान ने बताई ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज डेट, पठान से की दिल की बात

By Sonu Sahu Published February 15, 2023
Share
SHARE

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में सबसे हटके होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कामयाब भी होती हैं। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और अब आयुष्मान ने अपनी इस फिल्म के टीजर के जरिए इसे लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। दरअसल, आयुष्मान अब पूजा बन एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरने को तैयार हैं।

आयुष्मान ने फिल्म का टीजर साझा किया है, जिसमें पूजा बनी आयुष्मान को पठान यानी शाहरुख खान की कॉल आती है। वह कहते हैं कि जल्द ही उनकी जवान आ रही है, जिस पर आयुष्मान कहते हैं कि जल्द ही उनकी जवानी भी आ रही है। दोनों के बीच बातचीत बड़ी मजेदार है, वहीं इसका पठान कनेक्शन भी देखने लायक है। आयुष्मान का पूरा चेहरा तो नहीं दिखता, लेकिन लड़की के अवतार में उनकी झलक जरूर देखने को मिलती है।

आयुष्मान ने टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ब्रेकिंग न्यूज! ड्रीम गर्ल वापस आ चुकी है। 7 को साथ में देखेंगे। ड्रीम गर्ल 2, 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म इस साल 29 जून को रिलीज होने वाली थी। एक यूजर ने टीजर पर लिखा, पूजा जैसा न कोई दूजा तो एक अन्य फैन ने लिखा, इसे कहते हैं मार्केटिंग। एक ने लिखा, लगता है कि इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो है।

आयुष्मान की ड्रीम गर्ल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी खूब पसंद आई थी। 28 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म में आयुष्मान के साथ अभिनेत्री नुसरत भरूचा नजर आई थीं।

ड्रीम गर्ल 2 फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इसमें नुसरत की जगह अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई शानदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। एकता कपूर इसकी निर्माता हैं, जिन्होंने पिछली बार ड्रीम गर्ल के प्रोडक्शन का काम भी संभाला था। बता दें कि पिछले साल सितंबर में एक मजेदार वीडियो के साथ निर्माताओं ने ड्रीम गर्ल 2 का ऐलान किया था।

अगर आपको आयुष्मान का काम पसंद हैं और घर बैठे-बैठे उनकी फिल्मों का लुत्फ उठाने की सोच रहे हैं तो उनकी ड्रीम गर्ल और शुभ मंगल सावधान आप जी5 पर देख सकते हैं। अनेक नेटफ्लिक्स पर तो अंधाधुन जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Sonu Sahu February 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाशिवरात्रि पर झारखंड में महाबवाल, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई घायल, धारा 144 लागू महाशिवरात्रि पर झारखंड में महाबवाल, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई घायल, धारा 144 लागू
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 123 # 15 February 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?