ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता
कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता
SHARE

रायपुर। आधुनिकता से दूर अबूझमाड़ के जाटलूर में पदस्थ एएनएम कविता यहां के ग्रामीणों के लिए मसीहा से कम नहीं हैं।अबूझमाड़ के बीहड़ गांवों में कविता पूरे उत्साह से अपना काम कर रही है। वे यहां 8 साल से पदस्थ है। रोज अंदरुनी गांवों तक कांधे में मेडिकल किट तो कभी वैक्सीनेशन बॉक्स लेकर पहुंचती है.। कविता ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जी जान से लगी हुई है। ग्रामीण उन्हें डॉक्टर दीदी कहते हैं। जाटलूर के अंदरूनी गांवो तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है और संचार के साधन भी कम हैं। वे जाटलूर सहित पदमेटा, रासमेटा, कारंगुल, लंका और अन्य गांवों के ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही हैं। अबूझमाड़ के ग्रामीण कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूक नहीं हैं, समझाने के बाद ही तैयार होते हैं।
कविता पात्र बताती है कि ओरछा ब्लॉक के लंका गांव तक पहुंचने के लिए दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों से होकर, भैरमगढ़ मार्ग से एक दिन में पहुंच सकते हैं। वहीं यदि ओरछा से लंका पहुंचना है तो दो से तीन दिन लगता है. इसलिए कई बार उन्हे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों से होकर जाना पड़ता है। जाटलूर सहित अन्य गांवों तक पहुंचने के लिए नदी-नाले, घने जंगल, पहाड़ी, पथरीले रास्तों से होकर जाना पड़ता है।. जाटलूर से प्रत्येक गांव की दूरी 20 से 25 किलोमीटर है। ऐसे में डिलीवरी और बच्चों को टीका लगाने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को इमरजेंसी के समय वहीं उचित इलाज मुहैया कराने की कोशिश होती है। ज्यादा गंभीर मरीजों को कावड़ के सहारे ओरछा मुख्यालय तक ग्रामीणों की मदद से ले जाया जाता है। कविता कहती है कि सेवा के दौरान ग्रामीणों का जो प्यार उन्हें मिलता है, उससे उनकी सारी तकलीफें दूर हो जाती है।

Bhilai Crime : केस वापस नहीं लिया तो सीने मारा चाकू, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ बदमाश
सीएम साय ने शुरू किया जनदर्शन, पांच साल बाद लोगों को मिला सीधे अपने मुख्यमंत्री से मिलने का मौका
साय कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना के लिए रियायती दर पर मिलेगी जमीन
गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग
लोगों को अब अपने मोहल्ले में ही मिलेगी जांच व इलाज की नि:शुल्क सुविधा-मंत्री सिंहदेव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना
Next Article लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?