ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साय कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना के लिए रियायती दर पर मिलेगी जमीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

साय कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना के लिए रियायती दर पर मिलेगी जमीन

By Mohan Rao
Published: August 19, 2025
Share
कैबिनेट की बैठक
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक हुई। मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग (IT/IITS) की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूखंड को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। रियायती दर पर भूमि उपलब्ध होने से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस पहल से नवा रायपुर में न सिर्फ तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की आवश्यक मात्रा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदी जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने कहा है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार यह चना दिसंबर 2025 तक वितरित कर दिया जाए।

चलने नहीं देंगे रामायण एक्सप्रेस, संतों की वेशभूषा में वेटरों पर साधुओं की चेतावनी, देखे विडियो
CG breaking : महामाया मंदिर में शराब व नॉनवेज पार्टी, पुलिस तक पहुंची शिकायत
आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैक्सीन डेवलपमेंट को लेकर दे सकते हैं जानकारी
Bhilai : एक चिंगारी से तीन दुकानों तक पहुंची आग, पुलिस ने रेस्क्यू कर मां-बेटे को बचाया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Bhilai : तिसरी मंजिल पर बल्ब बदल रहा था इलेक्ट्रीशियन, करंट का झटका लगा और गिरने से हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सीएम साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
Next Article एशिया कप के भारतीय टीम का एलान : सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी टीम, गिल को उपकप्तानी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?