ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से बचने ग्रामीण अंधविश्वास एवं अफवाहों का भी ले रहे सहारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

कोरोना से बचने ग्रामीण अंधविश्वास एवं अफवाहों का भी ले रहे सहारा

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

गुरूर। गुरूर ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में इन दिनों मे ग्रामीण कोरोना से बचने के जतन में अंधविश्वास और अफवाहों को भी बल दे रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में टिफिन के जरिए सील पत्थर उठाने का विडियो शेयर होने पर अन्य ग्रामीण भी इसे आजमा रहे है ऐसा कर ग्रामीणों का मानना है कि कोरोना के आलावा उसके घर, शरीर में कोई भी बिमारी प्रवेश नही करेगा। यह अंधविश्वास वाला कार्य अब ग्रामीण अंचलों मे ग्रामीण प्रतिदिन आजमा रहे है, इसी तरह रामायण के बालकांड में बाल का टुकड़ा मिलने की बातें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। उन वीडियो को देखकर गुरूर नगर सहित ग्राम भरदा, छेडिय़ा, बरपारा, बगदई, धोबनपुरी सहित अन्य ग्रामों के लोग भी अपने घर में यह प्रयोग कर रहे हैं। कोई शाम होते ही पूजा के समय सील पत्थर पर टिफिन रखकर गोबर चिपका कर उठा रहा है तो सुबह कोई रामायण-गीता पढ़ते समय बाल के टुकड़े तलाश रहा है जबकि यह सब महज अफवाह व अंधविश्वास है। बता दे कि सोशल मीडिया में आए वीडियो के बाद लोग एक-दूसरे की देखा-देखी में यह प्रयोग कर रहे हैं। जब टिफिन के जरिए भारी भरकम सील पत्थर उठ जाता है तो लोग इसे चमत्कार तक मानने लगे हैं जबकि यह एक वैज्ञानिक गुण है। बड़े बुजुर्गो का मानना है कि जब कभी भी हम रामायण पढ़ते हैं तो इसी दौरान कहीं ना कहीं हमारे सिर के बाल का छोटा सा टुकड़ा पन्नों के बीच जाकर गिर जाता है जिसे हम उस समय ध्यान नहीं दे पाते। यही बाल जब हम बाद में पन्ने पलटते हैं तो सामने आ जाते हैं। अक्सर लोग रामायण में बालकांड से ही पढ़ाई शुरु करते हैं इसलिए बाल के टुकड़े बालकांड के पन्नों में ही ज्यादा मिल रहा है। इसे किसी तरह का चमत्कार ना समझे। ऐसा समझना अंधविश्वास है। इसी तरह टिफिन व गोबर के जरिए पत्थर उठा लेना भी एक वैज्ञानिकता है। इससे कोरोना से बचाव का कोई लेना देना नहीं है ऐसे अंधविश्वास में नहीं पडऩा चाहिए। डब्ल्यूएचओ के जो भी निर्देश हैं, उनका पालन करें क्योंकि फिलहाल कोरोना से सावधानी ही बचाव है इसलिए सभी एहतियात बरतें। यह निर्वात का गुण है। जब हम सील के ऊपर टिफिन रखते हैं फिर उसे चारों तरफ से गोबर से घेरा लगाते हैं तो निर्वात के गुण के कारण बाहर की हवा टिफिन के परत के नीचे नहीं जा पाती। पैक होने से उसमें एक तरह से निर्वात बन जाता है। टिफिन पत्थर से मजबूती से चिपक जाती है। फिर टिफिन के हैंडल के जरिए पत्थर उठाया जा सकता है।

Road safety week : स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगोली व पेंटिंग के जरिए बताए यातायात नियम… 200 से ज्यादा बच्चे हुए शामिल
Balodabazar violence : आगजनी 12 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, कलेक्टर व एसपी ने दी जानकारी
टीम गठित होते ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई तेज…निगम ने कई जगह की छापेमार कार्यवाही
विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी, दुर्ग जिले में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन, 22 जनवरी तक दावा आपत्ति
खेल अकादमियों में चयन के लिए परीक्षण ट्रायल 24 और 25 अगस्त को… जाने क्या है सरकार की गाइडलाइन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के खिलाफ नरेन्द्र मोदी के अपील पर गुरूर की जनता में दिखा एकजुटता
Next Article शहर के हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है राशन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?