ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इसलिए सफल है मोदी का अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इसलिए सफल है मोदी का अभियान

By Om Prakash Verma
Published: May 30, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश के सुदूर दक्षिण में तट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक विशाल शिलाखण्ड है। इसे पहले ‘श्रीपाद पराईÓ कहा जाता था। मान्यता है कि यहां स्वयं देवी श्री लक्ष्मी ने अपने चरण धरे थे। कन्याकुमारी ने इसी शिला पर तपस्या की थी। स्वामी विवेकानन्द ने भी ध्यान के लिए इसी शिला को चुना था। 24 से 26 दिसम्बर 1892 तक नरेन्द्र कुमार दत्त, बाद में स्वामी विवेकानन्द, ने यहां गहन ध्यान किया था। सन् 1963 में आयोजित विवेकानन्द जन्मशताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तमिलनाडु प्रांत प्रचारक दत्ताजी दिदोलकर ने यहां विवेकानन्द स्मारक बनाने की इच्छा जाहिर की। ईसाइयों ने इस शिला पर अपना अधिकार जमाने और इसे सेंट जेवियर रॉक घोषित करने की कोशिशें भी शुरू कर दीं। इससे तनाव भी उत्पन्न हुआ और केन्द्र सरकार असमंजस में पड़ गई। तब आरएसएस के सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने सरकार्यवाह एकनाथ रानाडे को विवेकानन्द स्मारक के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंप दी। रानाडे 323 सांसदों के हस्ताक्षर समर्थन में जुटने में सफल रहे। स्मारक निर्माण के लिए चिन्मय मिशन से लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला समेत सभी राज्य सरकारों ने एक-एक लाख रुपए का दान किया। करीब 30 लाख लोगों ने एक रुपये से लेकर पांच रुपए तक की सहयोग राशि दान की। इस तरह से यह देश की पहली कार सेवा बन गई जिसमें सबके सहयोग से एक स्मारक का निर्माण किया गया। 2 सितम्बर 1970 को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने इसका औपचारिक उद्घाटन कर दिया और यह स्थल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभर आया। अब यह स्थल एक बार फिर चर्चाओं में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी शिला पर आज 30 मई से कल एक जून तक ध्यान लगाएंगे। लगभग 132 साल पहले स्वामी विवेकानन्द ने इसी शिला पर ध्यान लगाकर विकसित भारत का सपना देखा था। प्रधानमंत्री मोदी भी 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की बात कह चुके हैं। पर अब विपक्ष ने इसे बिना बाद का मुद्दा बना लिया है। अदालत में याचिका दायर कर कहा गया है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद के शांतिकाल में इस तरह की हरकत चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। भई चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद आदमी कुछ तो करेगा। ध्यान लगाने से बेहतर और क्या हो सकता है? यदि कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन को ऐसा लगता है कि इससे मोदी हिन्दू वोटों का ध्रुवीकरण करने में सफल हो जाएंगे तो यह तो विवाद खड़ा करने पर भी हो जाएगा। अब मोदी जी ध्यान करें या न करें, जो फायदा भाजपा को मिलना है वह तो मिल ही गया। दरअसल, सफल लोगों की यही पहचान है। जो बात अभी किसी के ख्याल तक में नहीं आई, उसकी वो योजना बना लेते हैं। न केवल योजना बना लेते हैं बल्कि उसपर चलने भी लगते हैं। हल्ला मचाने वाले खुद अपना ही नुकसान कर लेते हैं।

महापौर की पहल से बाबा बालकनाथ मंदिर के पास बन रहा आकर्षक उद्यान…. म्यूरल में दिखेगी बस्तर की झलक
Breaking News : 25 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय – बीजापुर बदलाव की राह पर, बंदूकें अब हो रही हैं ख़ामोश
नो हेलमेट नो पेट्रोल : छत्तीसगढ़ में सख्ती से लागू होगा, 1 सितम्बर से पेट्रोल पंप एसोसिएशन शुरू करेगा अभियान
खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
बड़ी खबर: दो मंजिला इमारत ढहने से चार साल की बच्ची समेत तीन की मौत, बरसाती नाले में डूबे 6 बच्चे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में पहली बार  “कल्पवृक्ष फैशन वीक ऑडिशंस” अपने हुनर का जलवा दिखाने हो जाइए तैयार
Next Article पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गए श्रद्धालु की मौत, हीटवेव का हुआ शिकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?