ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश
कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश
SHARE

रायपुर। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय व्यय में गत वर्ष की तरह ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी मितव्ययता बरतने का निर्णय लिया है परंतु इस दौरान न तो लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले सीधी भर्ती के पद एवं अनुकम्पा नियुक्ति के पदों के साथ जो भर्ती प्रक्रिया जारी है उस पर कोई रोक नही होगी। इसी तरह पदोन्नति-क्रमोन्नति के फलस्वरूप मिलने वाले एरियर्श और वेतनवृद्धि पर कोई रोक नही लगायी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा बीते 26 अप्रैल को सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है।
वित्त विभाग द्वारा मितव्ययिता के संबंध में आदेश जारी करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि गत वर्ष जारी मूल मितव्ययिता निर्देश 12/2020 की कंडिका-2.1 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले सीधी भर्ती के पद एवं अनुकम्पा नियुक्ति के पदों को छोड़कर शेष सभी सीधी भर्ती के पदों को भरने के पूर्व वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त करने के निर्देश जारी किये गये थे। इसे बाद में वित्त निर्देश 13/2020 द्वारा शिथिल करते हुए यह स्पष्ट किया गया था कि ऐसे प्रकरणों में जहां भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, भर्ती प्रकिया जारी रखी जा सकती है किन्तु नियुक्त आदेश जारी करने के पूर्व वित्त विभाग की सहमति प्राप्त की जाए। उक्त निर्देश का संदर्भ इस वर्ष जारी मितव्ययिता निर्देश में भी दिया गया है अत: यह शिथिलीकरण निर्देश इस वर्ष भी प्रभावशील रहेगा।
इसी तरह गत वर्ष जारी मूल मितव्ययिता निर्देश 12/2020 की कंडिका 2.2 में पदोन्नति-क्रमोन्नति के फलस्वरूप एरियर्श की राशि वित्त विभाग के आगामी आदेश तक विलम्बित रखे जाने के निर्देश थे। इसे बाद में वित्त निर्देश 18/2020 के द्वारा आंशिक रूप से शिथिल करते हुए पदोन्नति एवं क्रमोन्नति के फलस्वरूप देय एरियर्श की राशि एकमुश्त नगद रूप से सेवानिवृत्ति/मृत्यु के प्रकरणों में शासकीय सेवक अथवा उनके परिवार, जैसी स्थिति हो को दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश का संदर्भ इस वर्ष जारी मितव्ययिता आदेश दिनांक 26.04.2021 में भी दिया गया है। अत: स्पष्ट है कि यह शिथिलीकरण आदेश इस वर्ष भी प्रभावशील है तथा पदोन्नति-क्रमोन्नति पर कोई रोक नही लगाई गयी है।
वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि गत वर्ष जारी मूल मितव्ययिता निर्देश 12/2020 की कंडिका-2.9 में 01 जुलाई 2020 एवं 01 जनवरी 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि आगामी वर्ष तक विलम्बित रखे जाने के निर्देश जारी किये गय थे, जिसे बाद में वित्त निर्देश 19/2020 के माध्यम से शिथिल किया गया था। चूंकि गत वर्ष जारी निर्देश में विशिष्ट दिनांक को देय वेतन वृद्धि विलम्बित रखने के निर्देश थे, जिन्हें बाद में शिथिल किया गया है। अत: इस वर्ष जारी मितव्ययिता आदेश में 01 जुलाई 2021 एवं 01 जनवरी 2022 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने या विलम्बित रखने के कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील
सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने गांव-गांव हुआ पोषण पखवाड़े का आयोजन, महिलाओं के साथ पंचायत प्रतिनिधि, किसान और युवा भी हुए शामिल
अब सीरम इंस्टीट्यूट भी बनाएगा स्पुतनिक वी… वैक्सीन के प्रोडक्शन के लिए डीसीजीआई से मांगी अनुमति
छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में 1 जून से कैशलेस व्यवस्था, मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों के लिए 5122 करोड़ की अनुदान मांगे पारित
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुकानों में भीड़ न लगे निगम की मोबाइल टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग…. नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों पर लगा 13300 रुपए का जुर्माना दुकानों में भीड़ न लगे निगम की मोबाइल टीम लगातार कर रही मॉनिटरिंग…. नियमों की अवहेलना करने वाले 33 लोगों पर लगा 13300 रुपए का जुर्माना
Next Article अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?