ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक
अम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की सेवा भावना ने बचायी दो मरीजों की जान…. एंडोट्रैकियल ट्यूब की मदद से इंटुबैशन कर मरीजों को किया ठीक
SHARE

रायपुर। कोरोना की दूसरी लहर से निर्मित बेहद ही विषम परिस्थितियों के बीच भी स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता की नई-नई मिसाल पेश कर रहे हैं। कुछ इसी तरह की मिसाल पेश की है डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल विभाग के जूनियर डॉक्टरों की टीम ने। जूनियर डॉक्टरों की टीम ने । बेहद ही गंभीर स्थिति में भर्ती दो मरीजों को अपनी सेवाभावना की बदौलत एंडोट्रैकियल ट्यूब यानी कृत्रिम श्वांस नली लगाकर जल्दी ठीक होने में मदद की। दोनों मरीज के फेफड़े में संक्रमण अधिक होने के कारण इनका इंटुबैशन किया गया और ट्यूब के सहारे कृत्रिम सांस (वेंटिलेटर से) दी गई जिससे दोनों मरीज, जिन्हें सांस लेने में बेहद कठिनाई हो रही थी, उनके फेफड़ों की रक्षा हो सकी। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन वापस मानक स्तर पर आ गया। अभी दोनों मरीज आईसीयू 4 में भर्ती हैं और जल्द ही डिस्चार्ज होने वाले हैं।
एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग की डॉक्टर लिली शेरोन, डॉ. तारेन्द्र देवांगन, डॉ. मुकेश नाग, डॉ. सुषमा, डॉ. अंकिता, डॉ. त्रिलोक, डॉ. दिव्यानंद, डॉ. शीतल दास और डॉ. मनीष कुर्रे की टीम ने लगातार कई दिनों तक सिमगा, बलौदाबाजार निवासी 28 वर्षीय जंतु मांझी और कवर्धा की 42 वर्षीय सुदामा बाई का इलाज एवं देखरेख किया। इन दोनों मरीजों को कोरोना के साथ-साथ सिग्माइड वॉल्वुलस(आंत अवरोध की बीमारी) की समस्या थी। मरीजों का ऑक्सीजन सैचुरेशन भी बहुत कम था। इनका ऑपरेशन हुआ लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों मरीजों को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, इनके फेफड़ों की रक्षा के लिये गले में ट्यूब (इंटुबैशन) की मदद से कृत्रिम सांस दी गई जिससे जल्दी दोनों रिकवर हो सकें।
अम्बेडकर अस्पताल के कोविड क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. ओ. पी. सुंदरानी के मुताबिक वेंटिलेटर में मरीजों का एनआईवी सपोर्ट से रिकवरी हो जाती है, लेकिन इंटुबैशन (गले में ट्यूब डालना) के बाद कोविड मरीजों का एक्सटुबैशन (ट्यूब निकालना) बहुत मुश्किल होता है, पर दोनों मरीज एक्सटुबैट हुए। हालांकि यह बेहद जटिल प्रक्रिया थी लेकिन जूनियर डॉक्टरों के अथक परिश्रम और सेवा की बदौलत कुछ दिनों बाद ये दोनों मरीज डिस्चार्ज हो जाएंगे।
क्या है एंडोट्रैकियल इंटुबैशन (ईआई)
एंडोट्रैकियल इंटुबैशन (ईआई) अक्सर एक आपातकालीन प्रक्रिया होती है जो ऐसे लोगों पर की जाती है जो बेहोश हैं या जो अपने दम पर सांस नहीं ले सकते हैं। एंडोट्रैकियल इंटुबैशन एक खुला वायुमार्ग बनाता है और घुटन को रोकने में मदद करता है। यह प्रक्रिया बेहद ही सावधानीपूर्वक मरीज को बेहोश करके किया जाता है। इसमें एक लचीली प्लास्टिक ट्यूब होती है जो सांस लेने में मदद करने के लिए मुंह के माध्यम से श्वासनली में रखा जाता है और इसकी मदद से फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है।
डॉक्टर लिली शेरोन के पैर में मोच फिर भी कोविड मरीजों की चिंता
एनेस्थेसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग के जूनियर डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. लिली शेरोन का जज्बा देखने को बनता है। उनके पैर में मोच के बाद भी वे जल्द ठीक होकर वापस कोविड ड्यूटी करना चाहती हैं। सीढिय़ों से उतरते समय पैर में मोच आ जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है लेकिन इसके बाद भी उनका सारा ध्यान कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की ओर ही लगा रहता है। डॉ. लिली शेरोन कहती हैं, कोरोना काल में मैंने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान देखा। यदि हम लोग उनका अच्छे से इलाज करते हैं तो उनके मन में भी जल्दी ठीक होने की ललक जागती है। वे डॉक्टरों की ओर उम्मीद की निगाह से देखते हैं और यही प्रश्न करते हैं कि वे कब ठीक हो जाएंगे। उनकी यही उम्मीद हमें भी हौसला देती है।

सड़क पर उतर दिव्यांगों ने क्यों किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान! जानिए क्यों किया ऐसा
आज बीजेपी जॉइन करेगी बड़ी हस्ती ! इन कांग्रेस नेताओं पर लग रहे हैं कयास
कोरोना की मार: अब गोवा में भी लगाया गया 15 दिन का कोरोना कफ्र्यू, बढ़ते मामलों के बाद लिया गया फैसला
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीएम साय ने जताया आभार, कहा- अटल विश्वास पत्र पर दिखा जनता का भरोसा
बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को नहीं बचा पाई रेस्क्यू टीम… 90 घंटे बाद निकाला गया मासूम को…. सीएम ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश
Next Article Former Shiv Sena chief Ramesh Sahu shot dead, wife and daughter injured in rescue राहत की खबर : अगले हफ्ते से मिलने लगेगी स्पुतनिक-वी वैक्सीन, जुलाई से देश में शुरू होगा उत्पादन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?