ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत

By @dmin
Published: June 30, 2021
Share
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी। इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। 

इसलिए बढ़ी कीमत
उन्होंने कहा, ‘अमूल दूध की कीमतों में कल से पूरे भारत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। नई कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध पर भी लागू होंगी।Ó सोढ़ी ने कहा कि खाद्य महंगाई बढऩे के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में 30 से 40 फीसदी, परिवहन लागत में 30 फीसदी और ऊर्जा लागत में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है।

इन पर पड़ेगा असर
दूध के दामों में इजाफा होने से घी, पनीर, मक्खन, चीज, लस्सी और छाछ के अलावा मिठाई, चॉकलेट आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दूध के दाम बढऩे का असर आम आदमी की रसोई पर देखने को मिलेगा, क्योंकि इसकी खपत प्रत्येक परिवार में रोजाना होती है। 

यह कंपनियां बेचती हैं दूध
राज्यों में मौजूद दुग्ध संघों के अलावा देश में नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी निजी क्षेत्र में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध और इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं। अमूल द्वारा की गई बढ़ोतरी के बाद ये कंपनियां भी कीमत में इजाफा कर सकती हैं। 

राजिम माघी पुन्नी मेला: कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया
कोविड की खतरनाक रफ्तार : देश में लगभग 1.80 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 4000 के पार
नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ीं: सांसद ने की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, स्पीकर को लिखा पत्र
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर किताब में खुलासा: कारगिल युद्ध के दौरान नवाज शरीफ से 5 बार की थी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात
Next Article For better services during the Corona period, more than 150 personnel including doctors were honored कोरोना काल में बेहतर सेवाओं के लिए डॉक्टरों सहित 150 से अधिक कर्मियों का हुआ सम्मान… बीएम शाह हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर में आयोजन… कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे हुए शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?