ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विमान हादसा : 20 घंटे बाद भी कोई जिंदा नहीं मिला, 132 लोग सवार थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

विमान हादसा : 20 घंटे बाद भी कोई जिंदा नहीं मिला, 132 लोग सवार थे

By @dmin
Published: March 22, 2022
Share
विमान हादसा : 20 घंटे बाद भी कोई जिंदा नहीं मिला, 132 लोग सवार थे
विमान हादसा : 20 घंटे बाद भी कोई जिंदा नहीं मिला, 132 लोग सवार थे
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में सोमवार को हुए बड़े विमान हादसे के 20 घंटे बाद भी कोई यात्री या चालक दल का सदस्य जीवित नहीं मिला है। देश में एक दशक के इस सबसे भयावह विमान हादसे में अब किसी के जिंदा बचने की उम्मीद बहुत कम है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का यह बोइंग 737-800 विमान गुआंग्शी में सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने कुनमिंग से उड़ान भरी थी और औद्योगिक शहर ग्वांगझू जा रहा था। फ्लाइट रडार से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्भाग्यशाली विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर कुनमिंग एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर यह 29,100 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। करीब 2.20 बजे इससे संपर्क टूट गया था।

घटना स्थल पर चीन की राहत व बचाव टीमें पहुंच चुकी है। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार 132 लोगों में से अब तक कोई जीवित नहीं मिला है। यह चीन में करीब एक दशक के इतिहास की भीषण त्रासदी है।

हादसे के बाद विमान और जहां यह हादसे का शिकार हुआ उस पहाड़ी इलाके में भयावह आग लग गई थी। यह आग इतनी विकराल थी कि यह नासा के उपग्रहों के कैमरों में दर्ज हो गई। सीसीटीवी के अनुसार तस्वीरों में घटना स्थल पर मलबा दिखाई दे रहा है, लेकिन विमान में सवार लोगों या चालक दल में से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और नहीं कोई जीवित मिला है।

Temporary tents have been set up for rescue efforts for the crashed passenger plane in Tengxian County, S China's Guangxi https://t.co/Sb3Z2ev7o9 pic.twitter.com/OYOjfVPw1w

— China Xinhua News (@XHNews) March 22, 2022

हादसे के तुरंत बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत व बचाव दल मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। जिनपिंग ने दुर्घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नागरिक विमानन क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए। बोइंग 737-800 को सबसे सुरक्षित विमान माना जाता है। एयरोस्पेस फर्म ने कहा है हमारे तकनीकी विशेषज्ञ चीन के नागरिक विमानन विभाग के नेतृत्व में जांच में सहायता के लिए तैयार हैं।

सावन के दूसरे सोमवार को रायपुर के ऐतिहासिक नीलकंठेश्वर मंदिर में भक्तों का सुबह से लगा है तांता…
लॉकडाउन अवधि में रिसाली निगम की व्यापक तैयारी…. कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नही
पुरूष नसबंदी पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिला 3 पुरस्कार
सफाई मित्र को अमृत सम्मान… आयुक्त ने कहा- आर्थिक से ज्यादा सामाजिक सम्मान का महत्व
Big News : छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई का डबल डोज: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम, अब करना होगा इतना भुगतान महंगाई का डबल डोज: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम, अब करना होगा इतना भुगतान
Next Article अब शहीदी दिवस पर छुट्टी: 23 मार्च को अवकाश, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया एलान अब शहीदी दिवस पर छुट्टी: 23 मार्च को अवकाश, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया एलान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?