ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा: 3.45 लाख के करीब सामने आए नए मामले…. 2600 से अधिक लोगों की हुई मौत… दो लाख से ज्यादा हुए रिकवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा: 3.45 लाख के करीब सामने आए नए मामले…. 2600 से अधिक लोगों की हुई मौत… दो लाख से ज्यादा हुए रिकवर

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमितों से लेकर मौत व रिकवरी मरीजों का रिकार्ड बना। पिछले 24 घंटों में देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा 3.45 लाख के करीब रहा। वहीं 26 सौ से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई। इस बीच राहत की खबर यह रही कि देशभर में 2.20 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए। देश में पिछले तीन दिन में ही करीब 10 लाख नए संक्रमित सामने आए। अब तक दुनिया में किसी भी देश में ऐसा देखने को नहीं मिला है। वहीं लगातार चौथे दिन देश में 2000 से अधिक मौतें हुईं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। वहीं इस बीच 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। देश में एक्टिव केस 25 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 25 लाख 43 हजार 914 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक दुनिया में एक दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।
सबसे प्रभावित शहरों में पांच महाराष्ट्र से
शीर्ष 10 सबसे प्रभावित शहरों में से पांच महाराष्ट्र से हैं। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे और नासिक शामिल है। हैदराबाद में कुल 94 हजार सक्रिय मामले हैं। राज्यवार देखें तो 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक मामले सामने आए। इन राज्यों में केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 66,836 मामले सामने आए जो देश में सर्वाधिक था। इसके बाद उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक और दिल्ली में सबसे अधिक केस सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 773 की मौत हुई जो कुल मौतों का 30 फीसदी है। इसके बाद दिल्ली में 348 और छत्तीसगढ़ में 219 लोगों की मौत हुई। यूपी, कर्नाटक और गुजरात में 100 से अधिक लोगों ने जान गंवाई।

झीरम हमले के 7 साल: सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बस्तर विवि होगा महेन्द्र कर्मा के नाम पर
किआरा ने नए चेहरे के रूप में स्लाइस के नए विज्ञापन में अपना एलिगेंट टच जोड़ा
Bhilai Breaking : ट्रेलर से टैंकर टकराया और एक के बाद एक आधा दर्जन गाड़ियां भिड़ी, कई घायल
पानी के धमाके से उड़ गई सड़क, बीच सड़क पर हुआ ऐसा गड्ढा कि देखने वाले भी हैरान… जानिए क्या है यह मामला
बकायादारों पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, 27 लोगों को जारी हुआ कुर्की वारंट… 31 मई तक है आखिरी मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 25 को…. श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में ऑनलाइन जुड़ सकेंगे महोत्सव में श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 25 को…. श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में ऑनलाइन जुड़ सकेंगे महोत्सव में
Next Article शहर के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण …. स्टाफ और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिए निर्देश शहर के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विधायक ने किया निरीक्षण …. स्टाफ और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?