ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झीरम हमले के 7 साल: सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बस्तर विवि होगा महेन्द्र कर्मा के नाम पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

झीरम हमले के 7 साल: सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बस्तर विवि होगा महेन्द्र कर्मा के नाम पर

By @dmin
Published: May 25, 2020
Share
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे दुर्दांत नक्सली हमले को आज चार साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन झीरम घाटी में कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के दौरान हमला हुआ था जिसमें प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों की मौत हो गई थी। आज इस हमले को याद करते हुए शहीद हुए कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम मंत्रियों ने भावभिनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम बघेल ने बस्तर विश्वविद्यालय का नाम महेन्द्र कर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। वहीं आज का दिन हर साल ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवसÓ के रूप मनाने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा शुरू की गई थी। इसी यात्रा के दौरान आज ही के दिन वर्ष 2013 को कांग्रेस नेताओं का बस्तर दौरा था। रास्ते में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने कांग्रेस के काफीले पर हमला कर दिया। झीरम घाटी की घटना में वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार और योगेंद्र शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और सुरक्षाबलों के अनेक जवान शहीद हो गए थे । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन शहीदों की स्मृति में पहली बार ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें झीरम के शहीदों के साथ साथ नक्सली हिंसा के लंबे दौर में शहीद हुए अनेक नागरिकों, सुरक्षाबलों के जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज सीएम बघेल ने बस्तर विश्वविद्यालय का नाम महेन्द्र कर्मा के नाम पर रखने की घोषणा की साथ ही आज के को झारम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर हम सबके वरिष्ठ नेता और झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद स्वर्गीय श्री महेंद्र कर्मा के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झीरम के शहीदों की याद में कोरोना संकट की वजह से जगदलपुर और नया रायपुर में स्मारक अभी नहीं बनाया जा सका है, लेकिन इसे भविष्य में बनाया जाएगा । मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमें दुख है कि झीरम नक्सल हिंसा की घटना के दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली है और शहीदों के परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिला है लेकिन राज्य सरकार की कोशिश लगातार जारी है कि पीड़ित लोगों को न्याय मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर साल 25 मई को झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालयों में झीरम के शहीदों सहित नक्सल हिंसा में अपने प्राण गंवाने वाले आमजनों, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षाबलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक मोहन मरकाम ने भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झीरम घटना के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है।

इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Accident : आमने-सामने से टकराए हाईवा और कार, तीन की मौत
सुकमा में 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 महिला व 17 पुरुष नक्सली शामिल
Achievement: भिलाई की गीत सोन बनी मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024, महिलाओं के उत्थान के लिए करना चाहती है काम
भिलाई में अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव के लिए बना बाढ़ नियंत्रण दल व कंट्रोल रूम… आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया आदेश
दसवीं-बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर के लिए रेलवे में बंपर भर्ती…. जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में करीब 8 हजार नए मामलों के साथ अब तक की सबसे बड़ी उछाल कोरोना ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ में 250 के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटों में देशभर से सामने आए 6977 नए मामले
Next Article बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को मिलेगा कृषि का दर्जा, सीएम बघेल ने दी सहमति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?