भिलाई। नेहरू नगर बाई पास पर होटल इंपीरियल के पास शनिवार की शाम देर शाम बड़ा हादसा हो गया। एक एक के बाद आधार दर्जन से ज्यादा गाड़ियां भिड़ गई। पहले ट्रेलर से टैंकर फिर उससे बस टकराई और पीछे से पिकअप, कार आदि टकरा गए। हादसे में बस में सवार कुछ महिलाओं व पुरुषों को चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे को लेकर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि नेहरू नगर बाइपास पर यह हादसा हुआ। बोगदा पुल के पास पहले ट्रेलर ने ब्रेक मारी तो पीछे आ रहा टैंकर उससे टकरा गई। इस दौरान पीछे से सवारी बस ट्रक से टकराई और बस के पीछे पिकअप और कुछ गाड़ियां टकरा गई। हादसे में बस सवार कुछ लोग घायल हुए हैं। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। इधर हादसे के बाद बाईपास पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटाने पहले टकराने वाले गाड़ियों को हटाया गया और उसके बाद रास्ता खाली कराया गया।




