ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जानिए किस उम्र में घुटनों के बल चलना शुरू करते हैं बच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

जानिए किस उम्र में घुटनों के बल चलना शुरू करते हैं बच्चे

By @dmin
Published: September 14, 2020
Share
SHARE

शिशु के जन्म के बाद उसके पहली बार बोलने और पहले कदम का इंतजार रहता है। हालांकि, चलने से पहले शिशु अपने घुटनों पर चलना शुरू कर देता है। कुछ बच्चे जल्दी घुटनों पर चलना शुरू कर देते हैं। अगर आपका बच्चा भी छोटा है और उसने अभी तक घुटनों पर चलना शुरू नहीं किया, तो जान लीजिए कि बच्चे किस उम्र में घुटनों पर चलना शुरू करते हैं?

Contents
  • किस उम्र में घुटनों पर चलते हैं बच्चे
  • चलने से पहले मिलते हैं ये संकेत
  • बच्चे की कैसे करें मदद
  • बच्चा क्रॉल करना शुरू न करे तो

किस उम्र में घुटनों पर चलते हैं बच्चे

कई बच्चे 7 महीने से 10 महीने तक के बीच में घुटनों के बल चलना शुरू कर देते हैं, लेकिन हर बच्चा अलग होता है और हो सकता है कि आपका बच्चा दूसरे बच्चों की तुलना में जल्दी या देरी से चलना शुरू करे। वहीं, कुछ बच्चे घुटनों के बल चलने की बजाय सीधा चलना शुरू करते हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि हर बच्चे का विकास अलग तरह से होता है। उसकी तुलना दूसरे बच्चों से न करें।

चलने से पहले मिलते हैं ये संकेत

घुटनों के बल चलना शुरू करने से पहले बच्चों को कुछ स्किल्स विकसित करने की जरूरत होती है। ये स्किल्स बच्चे की मांसपेशियों को मजबूत कर उसे चलने में मदद करते हैं। अगर आपको निम्न संकेत मिल रहे हैं तो हो सकता है कि जल्द ही आपका बच्चा घुटनों पर चलना शुरू कर दे:-
लेटने पर लगातार मूव करना।
पेट के बल लेटने पर गर्दन को इधर उधर घुमाना
पीठ के लेटने पर पैरों को पकडऩा।
लेटने पर करवट बदलते रहना।

बच्चे की कैसे करें मदद

अगर आपके बच्चे ने अपनी उम्र के बाकी बच्चों की तरह घुटनों के बल चलना शुरू नहीं किया है, तो ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद आप घुटनों के बल चलने में उसकी मदद कर सकते हैं।
टमी टाइम बढाएं :- बच्चों को उनके पेट के बल लिटाएं। इससे बच्चों को कंधों, बांह और शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत करने में मदद मिलती है। इन्हीं मांसपेशियों से बच्चे को क्रॉल करने में मदद मिलती है।
सुरक्षित जगह ढूंढें:- घर में कोई ऐसी सुरक्षित जगह ढूंढें, जहां शिशु को क्रॉल करना सिखाया जा सके और उसे किसी चीज से चोट न लगे। कोई भी हानिकारक या नुकीली चीज बच्चे से दूर रखें।
खिलौने रखें :- आप खुद बच्चों को क्रॉल करने की ट्रेनिंग दे सकते हैं। उसके सामने कुछ दूरी पर खिलौने रखें और फिर उसे खिलौने के पास जाने के लिए कहें।
यहां तक कि रिसर्च का भी कहना है कि जो बच्चे 11 महीने की उम्र तक चीजों को देखकर क्रॉल करना शुरू करते हैं, वो अक्सर 13 महीने की उम्र तक चलना शुरू कर देते हैं।

बच्चा क्रॉल करना शुरू न करे तो

हो सकता है कि कुछ बच्चे क्रॉल करने की बजाय सीधा चलना शुरू करें। कुछ बच्चे आसपास की चीजों के सहारे खड़े होकर चलना शुरू कर देते हैं और आपको पता भी नहीं चल पाता है कि कब उसने घुटने के बल चलने की बजाय सीधा वॉक करनी शुरू कर दी है।
अपने बच्चे को क्रॉल करना सीखने के लिए पर्याप्त समय दें और इसमें उसकी मदद भी करें। अगर इस सबके बावजूद भी बच्चा चलना शुरू नहीं करता है, तो आप पीडियाट्रिशियन यानी बाल चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कुनकुरी सदन के तत्वावधान सैकड़ों ने किया डोनेट
हृदय के पास छिपा था कैंसर, डॉक्टरों ने ढूंढकर किया ऑपरेशन, हार्ट की बड़ी नसों से सुरक्षित निकाला गया गाँठ
दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए कुल 11 स्वास्थ्य संस्थाओं का सफलतापूर्वक NQAS मूल्यांकन कराया गया
क्रिसमस के उत्सव में केक-कुकीज बढ़ा सकती हैं वजन-शुगर का लेवल, ऐसे रखें सेहत का खास ख्याल…
सीएम साय की पहल पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के दो नये कोर्स को सरकार की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस तरह चुनें अपने लिए बेस्ट टूथब्रश ताकि बनी रहे दांतों और मसूड़ों की सेहत
Next Article MP Vijay Baghel is talking to the people of Hudco भाजपा की संवाद परिचर्चा: सांसद विजय बघेल रु-ब-रू हुए हुडको के लोगों से…. जानी समस्या और समाधान का दिलाया भरोसा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?