ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस तरह चुनें अपने लिए बेस्ट टूथब्रश ताकि बनी रहे दांतों और मसूड़ों की सेहत
Share
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

इस तरह चुनें अपने लिए बेस्ट टूथब्रश ताकि बनी रहे दांतों और मसूड़ों की सेहत

By @dmin Published September 14, 2020
Share
SHARE

टूथब्रश ऐसी चीज है जिसकी जरूरत तो हमें रोज होती है लेकिन इसे खरीदने की बारी आती है तो सबसे ज्यादा लापरवाही भी लोग इसी को लेकर करते हैं। कई लोग सस्ते के चक्कर में पड़ जाते हैं तो कुछ पॉप्युलर विज्ञापन देख बस उसी का ब्रश खरीद लेते हैं। टूथब्रश खरीदने के दौरान अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो यकीन मानिए आप इस तरह का ब्रश ले सकेंगे जो आपके दांतों की ज्यादा बेहतर तरीके से सफाई कर सकेगा।

Contents
इस तरह के ब्रिसल्स हैं बेस्टकैसा हो टूथब्रश हेडग्रिप वाले ब्रशबच्चों के लिए चुनें सही साइजबिना ब्रैंड का ब्रशसिर्फ पॉप्युलैरिटी पर न जाएं

इस तरह के ब्रिसल्स हैं बेस्ट

यह कई स्टडीज में भी प्रूव हो चुका है कि बेस्ट टूथब्रश वही है जिसके ब्रिसल्स सॉफ्ट हों। ऐसे ब्रिसल्स दांतों को ज्यादा बेहतर तरीके से साफ करने में मदद के साथ ही मसूड़ों को भी डैमेज नहीं करते हैं। वहीं अगर ब्रिसल्स हार्ड होंगे तो मसूड़े छिल सकते हैं जो ब्लीडिंग की समस्या को जन्म देगा। इतना ही नहीं यह सेंसिटिविटी की प्रॉब्लम को भी बढ़ा देता है।

कैसा हो टूथब्रश हेड

ऐसा टूथब्रश लें जिसका हेड पार्ट चौड़ा नहीं बल्कि पतला हो। नैरो हेड होने से ब्रेश ज्यादा अंदर तक जाते हुए सबसे पीछे के दांतों को भी साफ कर पाता है, वहीं ब्रश का सिरा चौड़ा हो तो पीछे के दांतों पर प्लॉक जमा का जमा रह जाता है जो सडऩ की वजह बन सकता है।

ग्रिप वाले ब्रश

मार्केट में कई तरह के ब्रश आते हैं जिनमें से कुछ में रबर ग्रिप होती है और कुछ में नहीं। बेहतर चॉइस ग्रिप वाले ब्रश हैं क्योंकि ये पकड़ को बनाए रखने में मदद करते हुए दांतों को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करते हैं।

बच्चों के लिए चुनें सही साइज

बच्चों के लिए अगर ब्रश चुन रहे हैं तो किड्स के लिए आने वाले टूशब्रश ही लें। ये ब्रश खासतौर पर चिल्ड्रन के लिए डिजाइन होते हैं ताकि मुंह की सफाई भी हो जाए और बच्चे के दांतों या मसूड़ों को किसी तरह का नुकसान भी न पहुंचें।

बिना ब्रैंड का ब्रश

बिना ब्रैंड नेम का ब्रश लेने की भूल न करें। इस तरह के ब्रश के ब्रिसल्स से लेकर किसी चीज की टेस्टिंग नहीं हुई होती है और इन्हें महज बेचने के लिहाज से बाजार में उतारा जाता है। ऐसे में यह गम्स हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

सिर्फ पॉप्युलैरिटी पर न जाएं

अक्सर लोग ऐसे ब्रश ले लेते हैं जिनका मार्केट में जमकर प्रचार हो रहा होता है, लेकिन ऐसा करना सबसे बड़ी गलती है। ऊपर लिखे पॉइंट्स को ध्यान में रखें और उसी के आधार पर अपने लिए सही टूथब्रश का चुनाव करें ताकि आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत बरकरार रहे।

You Might Also Like

8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

@dmin September 14, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours बीएसपी के मेन गेट पर सीआईएसएफ कंट्रोल रूम के टायलेट से निकला कोबरा… ड्यूटी इंचार्ज की सक्रियता से टला खतरा
Next Article जानिए किस उम्र में घुटनों के बल चलना शुरू करते हैं बच्चे
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?