ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

By Mohan Rao
Published: August 26, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के तहत युवाओं को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को एक साझा मंच पर लाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जशपुर जिले में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, मनोरा तथा श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, समरवार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे तक अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात MY Bharat Volunteers एवं खिलाड़ियों के बीच स्थानीय स्तर पर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश में खेल अधोसंरचना के विकास, खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने तथा खेलों में युवाओं की बढ़ती भूमिका पर चर्चा होगी।

संवाद के दौरान जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। युवाओं से उनके सुझाव और विचार QR Code के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही उन्हें VBYLD Quiz Round में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘खेलो इंडिया संवाद’ पहल के माध्यम से युवाओं को खेल और कौशल विकास के साथ नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

 

पेशाब के लिए इतना लगाया जोर कि थैली से बाहर निकल आई आंत
CG Accident : राजधानी में रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने 13 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर मौत
बढ़ते संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की मांग: राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित इन जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग
जनजाति और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बढ़ाने विशेष जोर
ब्लैक एडम का दमदार ट्रेलर रिलीज, सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे ड्वेन जॉनसन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेमाबंद में पशु क्रूरता पर प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार… पंचायत सचिव निलंबित
Next Article राजेश दवे को बीसीसीआई ने दी बड़ी जिम्मेदारी, महिला टी 20 एशिया कप संभलेंगे भारतीय टीम का प्रबंधन

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?