ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना
कांग्रेस में फिर बढ़ी रार, सचिन पायलट गुट के सीनियर विधायक ने दिया इस्तीफा, अशोक गहलोत पर निशाना
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के बीच मतभेद उभर आए हैं। सचिन पायलट गुट के नेता हेमाराम चौधरी ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य में मंत्री रहे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमाराम चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा है। बाड़मेर की गुड़ामालानी विधानसभा सीट से छठी बार विधायक बने हेमाराम चौधरी के इस्तीफे से राज्य में राजनीतिक हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है। विधायक पद से इस्तीफा भेजते हुए हेमाराम चौधरी ने अशोक गहलोत सरकार पर अपने विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है।

हेमाराम चौधरी ने कहा, ‘सरकार की दुश्मनी मुझसे है, लेकिन मेरे क्षेत्र की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होती। कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ूंगा।Ó इससे पहले हेमाराम चौधरी ने 14 फरवरी 2019 को भी इस्तीफा दिया था, लेकिन स्पीकर ने स्वीकार नहीं किया था। अब एक बार फिर से उनके इस्तीफे ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच दरार को बढ़ा दिया है। उनकी ओर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया इस्तीफा सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। राज्य के सीनियर नेताओं में से एक हेमाराम चौधरी को इस बार गहलोत कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी। पहले की सरकारों में मंत्री रहे चौधरी के कैबिनेट से बाहर रहने को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

हेमाराम चौधरी अपनी ही गहलोत सरकार पर क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप भी लगाते रहे हैं। पिछले दिनों विधानसभा में भी चौधरी ने खुलकर अपनी ही सरकार पर निशाने साधे थे। चौधरी ने कहा था कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। बीते दिनों राजस्थान विधानसभा में बोलते हुए चौधरी के मन में दबी पीड़ा पूरी तरह से उजागर हुई थी। हेमाराम चौधरी ने कहा था कि दुश्मनी निकालनी है तो मेरे से निकालो, क्षेत्र की जनता को परेशान मत करो। चौधरी ने उनके विधानसभा क्षेत्र से अधिकारियों को हटाने लगाने को लेकर भी नाराजगी जताई थी। उनकी ताजा नाराजगी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती से जुड़ी बताई जा रही है।

कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू को 15 लाख देगी कंपनी, प्रशासन ने दिये निर्देश
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: इनामी नक्सली को मार गिराया, 5 लाख रुपए का था इनाम
ताम्रध्वज साहू सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पठन…
कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खोला खजाना, राज्यों को जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त
24 साल का हुआ हमारा छत्तीसगढ़, सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की परिकल्पना है छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- 24 घंटे में ठीक हुए चार लाख से ज्यादा मरीज, तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड
Next Article कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?