ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी ABCD: शाह के JAM में जनधन, आधार और मोबाइल, अखिलेश ने समझाया दूसरा मतलब- ‘झूठ, अहंकार और महंगाई’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासी ABCD: शाह के JAM में जनधन, आधार और मोबाइल, अखिलेश ने समझाया दूसरा मतलब- ‘झूठ, अहंकार और महंगाई’

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक
अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक
SHARE

कुशीनगर (एजेंसी)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में कई किसानों की जान जा चुकी है। लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। जिस तरह से सरकार ने यूपी में किसानों के विरोध को कुचलने की कोशिश की, जिसका आरोप केंद्रीय मंत्री के बेटे पर है। क्या आप अपनी जीप से अन्नदाता को कुचल सकते हैं?

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सपा के JAM वाले बयान पर पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के JAM का मतलब है, J से झूठ, A से अहंकार और M का मतलब है महंगाई। दरअसल, शाह ने शनिवार को आजमगढ़ से अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी JAM लाए हैं। ताकि भ्रष्टाचार के बिना खरीदी हो सके। J का मतलब है जनधन खाता, A का मतलब आधार और M का मतलब है हर हाथ में मोबाइल। उन्होंने कहा, मैंने गुजरात में ये बयान दिया। तो सपा के नेता ने कहा कि हम भी JAM लाए हैं। सपा के JAM का मतलब है, J से जिन्ना, A से आजमखान और M का मतलब  मुख्तार।

अखिलेश भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि किसानों को कुचल दिया गया। उसके बाद वे कानूनों को कुचल रहे थे। अगर उन्हें दोबारा मौका दिया गया तो वे संविधान को भी कुचल सकते हैं। किसान मायूस हैं, उनकी आमदनी दोगुनी नहीं बल्कि महंगाई बढ़ी है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में बदलाव होना है, जनता बदलाव चाहती है। भरतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े चार साल में अपना संकल्प पत्र पलटकर भी नहीं देखी। ऐसी कौन सी सरकार होती है, जो अपने किए हुए वादे को न पूरा करे? जो किसान आज आंदोलन कर रहा है, वो इसलिए आंदोलन कर रहा है क्योंकि उसकी आय तो दोगुनी हुई नहीं, फैसले उसकी खुशहाली के लिए नहीं लिए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन कानूनों को भारतीय जनता पार्टी लागू करना चाहती है, जिन कानूनों के बाद किसान की खेती छीन ली जाएगी। तीनों काले कानूनों को सरकार वापस ले, उसके खिलाफ लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। पूरे देश में किसानों में नाराजगी है, कि जहां उनके बीच में खुशहाली के लिए कानून आने चाहिए थे, उनकी जमीन को छीनने के लिए कानून आए हैं।

Breaking News : गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन… कर्तव्यपथ पर दिखेगा डिजिटल म्यूज़ियम
वन्य जीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
न्यूज पेपर पहनकर निकिता रावल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट…
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ : पांच नक्सली ढेर… दो जवान भी घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
मतगणना एवं सीलिंग कार्य का प्रशिक्षण, दुर्ग के 6 विधानसभाओं के आरओ, एआरओ हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब पट्टेदार होंगे भूमि स्वामी छत्तीसगढ़ सरकार का एक अहम फैसला… दुर्ग निगम क्षेत्रो में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन एवं भूमिस्वामी हक प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 एवं स्टार रेटिंग में पुरुस्कार प्राप्त करने महापौर एवं कमिश्नर को दिल्ली बुलावा
Next Article अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय सिंह… कांकेर जिले के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी दया सिंह ने लखनऊ में की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात: संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हुई चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?