ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 की हो गई थी मौत, 200 की अटकीं थीं सांसें, ऐन वक्त पर मिल गई ‘संजीवनी’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 की हो गई थी मौत, 200 की अटकीं थीं सांसें, ऐन वक्त पर मिल गई ‘संजीवनी’

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 की हो गई थी मौत, 200 की अटकीं थीं सांसें, ऐन वक्त पर मिल गई 'संजीवनी'
जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 की हो गई थी मौत, 200 की अटकीं थीं सांसें, ऐन वक्त पर मिल गई 'संजीवनी'
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस संकट की वजह से पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार है। राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन के गंभीर संकट के बीच दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 अत्यंत बीमार मरीजों की रात भर में मौत हो गई। इसी अस्पताल में करीब 200 मरीजों की सांसें अटकीं थीं, उनके पास महज आधे घंटे का ऑक्सीजन बचा था, तभी ऐन वक्त पर ऑक्सीजन का टैंकर आ गया और फिर आफत में फंसे मरीजों को राहत मिली।समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि राजधानी दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई हो गई है। दोपहर में एक टैंकर अस्पताल पहुंचा और फिर ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ डी के बलूजा ने पीटीआई को बताया कि भंडार कम होने की वजह से ऑक्सीजन का दबाब घट गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं और उनके पास 10 बजकर 45 मिनट पर केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन शेष थी।

Delhi: An Oxygen tanker arrives at Jaipur Golden Hospital in the national capital pic.twitter.com/JiNcoDcnb8

— ANI (@ANI) April 24, 2021

कई घंटों की देरी के बाद अस्पताल को ऑक्सीजन की अंतिम रिफिल मध्यरात्रि में प्राप्त हुई थी। सरकार से किसी तरह की मदद मिली है, यह पूछे जाने पर चिकित्सा निदेशक ने कह कि किसी ने भी कोई वादा नहीं किया है। हर कोई कह रहा है कि हम भरसक कोशिश कर रहे हैं। डॉ बलूजा ने कहा कि अस्पताल में भर्ती करीब 200 मरीजों में से 80 प्रतिशत मरीज ऑक्सीजन पर हैं। करीब 35 मरीज आईसीयू में हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में 20 मरीजों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के प्रति हैं। कांग्रेस नेता ने दिल्ली सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पीडि़त परिवारों की हर संभव मदद करें।

बेलझोरी नाला में बने चेक डैम से हो रहा 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई , 50 से 60 किसानों को मिलने लगा खेतों के लिए पानी
छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस की नई गति : ‘डिजिटल, दक्ष एवं विकासशील प्रशासन’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
3 दिन में 2 बार छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, भाजपा चुनावी माहौल बनाने में जुटी
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
36 नये उप अभियंताओं की नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, बोला- अगर कोई सप्लाई रोकता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, फांसी पर लटका देंगे ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, बोला- अगर कोई सप्लाई रोकता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, फांसी पर लटका देंगे
Next Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप बंगाल सरकार की सख्ती: छत्तीसगढ़ सहित इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने अनिवार्य किया नेगेटिव कोविड रिपोर्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?