दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को पड़ोसियों में 2500 रुपए को लेकर ऐसा विवाद हुआ जिसमें एक की जान चली गई। विवाद के बाद मारपीट हुई और यह खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें एक के सिर पर दूसरे पड़ोसियों ने डंडे से वार कर दिया। यहां तक तो ठीक था लेकिन देर शाम को पता चला कि पड़ोसी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मोहननगर थाना क्षेत्र में शांतिनगर अंबेडकर आवास जी-13 में रहने वाले मुकेश लंजीयर (26) का अपने पड़ोस में रह रहे शिव श्याम कुंवर एवं सतीश श्याम कुंवर के मध्य 2500 रुपए का लेनदेन था। इसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर को दोनों ही परिवारों के मध्य विवाद हो गया। मामूली बहस शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शिव श्याम कुमार एवं सतीश श्याम कुमार के परिवार मुकेश को डंडे से मारा गया जिसमे मुकेश को सिर एवं पसली में चोट आई।
सिर पर चोट खाने के बाद मुकेश घर पहुंचा और पानी पीकर सो गया। इसके बाद शाम मुकेश के परिवार वालों ने देखा कि मुकेश हिल् डुल नहीं रहा है। यह देख परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मोहन नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों ही आरोपी शिव श्याम कुंवर एवं सतीश श्याम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार होने की फिराक में था उसे पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।





