ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव से पहले दुर्ग में पकड़े गए कई शराब कोचिए, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चुनाव से पहले दुर्ग में पकड़े गए कई शराब कोचिए, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: May 6, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024  के तृतीय चरण में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में 7 मई 2024 को होने से मतदान होना है। इससे पहले अवैध शराब के विक्रय, धारण, परिवहन पर आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए आम नागरिकों का भी सहयोग लिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा शराब की अवैध बिक्री को रोकने टेलीफोन शिकायत नम्बर 0788-2325836 जारी किया था।

सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में अवैध शराब के विक्रय को नियंत्रण करने हेतु आम नागरिकों के लिए जारी  टेलीफोन नम्बर से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम द्वारा विधिवत कार्यवाही किया गया है। आबकारी अमले द्वारा रेलवे पुलिस के साथ रेलवे स्टेशनों तथा वहां से गुजरने वाले ट्रेनों की जांच, बस स्टेशनों एवं बसों की जांच, होटल, बार, ढाबों तथा मुख्य एवं अवैध शराब के पारम्परिक मार्गों में लगातार गश्त की जा रही है। विभाग द्वारा शराब के कई कोचिओं को अवैध रूप से शराब विक्रय करते हुए पकड़ा गया है तथा उन आरोपियों पर विधिवत कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग द्वारा आरोपी झलवा कोसरे के कब्जे से कुल 54 नग शोले देशी मसाला पाव, कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 5940 रुपए है एवं एक दोपहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 बीएक्स 3801, जिसकी कीमत 30000 है, को जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। वृत-भिलाई 04 के अन्तर्गत कुम्हारी मार्ग पर आरोपी राजकुमार सिन्हा पिता फेरूराम के कब्जे से कुल 54 देशी मदिरा मसाला शोले पाव, जिसकी मात्रा 9.720 बल्क लीटर तथा कुल बाजार मूल्य 5940 रुपए जप्त किया गया, किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी क्रम में वृत-भिलाई 04 अन्तर्गत ग्राम कुम्हारी रामनगर वार्ड 07 थाना कुम्हारी में आरोपीया सोहागा बाई पति चन्द्रहास के के कब्जे से कुल 54 नग मसाला पाव, जिसकी कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 6000 रुपए है। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इसी क्रम में वृत-धमधा के अन्तर्गत ग्राम नंदिनी सेमरिया मार्ग पर आरोपी मिथलेश श्रीवास पिता रामजी श्रीवास के कब्जे से कुल 39 नग पाव देशी मदिरा मसाला कुल मात्रा 7.020 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 4290 रुपए है एवं  एक  वाहन  दो पहिया जिसका अनुमानित कीमत 20000 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इसी क्रम में वृत-भिलाई 04 के अन्तर्गत भिलाई 03 गांधीनगर वार्ड 15 मार्ग पर आरोपी प्रेम वर्मा पिता सुदामा वर्मा के कब्जे से कुल 42 देशी मदिरा मसाला पाव, जिसकी मात्रा 7.560 बल्क लीटर तथा कुल बाजार मूल्य 4620 रुपए है, जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया।

एक अन्य प्रकरण में वृत्त भिलाई क्रमांक 02 के अन्तर्गत आरोपी शुभम पाण्डेय पिता राकेश निवासी अर्जुन नगर वार्ड नम्बर 29 वैशाली नगर पुलिस स्टेशन के कब्जे से 35 नग मसाला शोले पाव, जिसकी मात्रा 6.3 बल्क लीटर तथा एक दुपहिया वाहन होण्डा सीएस 125 सीजी 07 बीजेड 8259  जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सुप्रिया शर्मा द्वारा विवेचना में लिया गया। इसीक्रम में गाड़ाडीह कनाकोट मार्ग थाना उतई जिला दुर्ग में (1) विजय यादव उर्फ मोनू पिता नरोत्तम यादव उम्र 27 वर्ष जाति यादव निवासी गाड़ाडीह थाना उतई दुर्ग (2) इंद्रपाल पिता देवार चन्द जाति गांडा उम्र 35 वर्ष निवासी इंद्रानगर उड़िया मोहल्ला थाना पाटन जिला दुर्ग के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी में 83 नग पाव विदेशी मदिरा जम्मू डिलक्स व्हिस्की 14.94 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (बाजार मूल्य 10970 रुपए जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक हरीश कुमार पटेल द्वारा विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार पाटन जामगांव मार्ग में आरोपी हरिश चौहान के कब्जे से कुल 53 पाव देशी मदिरा शोले कुल मात्रा 9.54 बल्क लीटर जिसका कुल बाजार मूल्य 5830 रुपए है, जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर पंकज कुजूर के द्वारा विवेचना में लिया गया। एक अन्य मामले में रिसाली बोरसी मार्ग पर आरोपी खिलेंद्र खुंटेल से एक सफेद रंग के थैले में 54 नग मसाला शोले पाव, जिसकी मात्रा 9.72 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 5940 रुपए, जप्त कर 34(2)के प्रकरण कायम कर धीरज कन्नौजिया द्वारा विवेचना में लिया गया।

एक अन्य प्रकरण में मिनिमाता नगर खुर्सीपार में आरोपिया एम देवी पति एम परसराम के कब्जे से कुल 190 पाव जम्मू डीलक्स विदेशी मदिरा, मात्रा 34.2 बल्क लीटर जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 24700 रुपए है। इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत  प्रकरण दर्ज कर सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी वृत्त भिलाई 03 धीरज कन्नौजिया के द्वारा विवेचना में लिया गया। आबकारी विभाग द्वारा टीम गठित किया जाकर सतत् निरीक्षण एवं गश्त की कार्यवाही की जा रही है।

देउरगाँव मे श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया मुख्यमंत्री ने
Gustakhi Maaf: करोड़ों की सड़क, लाखों की गाड़ियां और पिछली सदी का स्पीडलिमिट
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक: सामुदायिक संक्रमण रोकने पर दिया जोर
जिला चिकित्सालय रायपुर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो- कलेक्टर भुरे
धमतरी में सुरक्षाबलों ने 10 किलो आईइडी को किया डिफ्यूज, नक्सलियों ने किया था प्लांट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : नितेश यादव के बाद भिलाई निगम के उपसभापति इंजी. सलमान की भी पार्षदी गई, संभायुक्त ने किया बर्खास्त
Next Article रायपुर में 18 सीएपीएफ कंपनी, 7 सीएएफ कंपनी के साथ 19 सौ से ज्यादा पुलिस बल तैनात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?