ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश के 51वें सीजेआई बने जस्टिस संजीव खन्ना, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

देश के 51वें सीजेआई बने जस्टिस संजीव खन्ना, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

By Mohan Rao
Published: November 11, 2024
Share
देश के 51वें सीजेआई बने जस्टिस संजीव खन्ना
SHARE

नईदिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश बने। सोमवार की सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रविवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायर होने पर उनकी जगह जस्टिस संजीव खन्ना को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।

जस्टिस खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवार से तालुक रखने वाले जस्टिस संजीव खन्ना ने लॉ की पढ़ाई उन्होंने डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से की।  उन्होंने न्यायाधीश बनने से पहले अपने करिअर की शुरुआत 1983 में तीस हजारी कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस के साथ की थी। उन्हें 2004 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के स्थायी वकील (सिविल) के रूप में नियुक्ति मिली और 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट में एडहॉक जज बने। बाद में उन्हें स्थायी जज नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक और न्याय मित्र के तौर पर कई आपराधिक मामलों में बहस भी की थी। आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के तौर पर भी उनका कार्यकाल लंबा रहा। वह दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस देवराज खन्ना के पुत्र और सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एचआर खन्ना के भतीजे हैं।

2019 में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
जस्टिस खन्ना को 18 जनवरी 2019 को कॉलेजियम की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट में एलिवेट किया गया। सुप्रीम कोर्ट आने के बाद वे 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष रहे। अभी नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेशनल ज्यूडिशल एकेडमी भोपाल के गवर्निंग काउंसिल मेंबर हैं। वह अगले साल 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

टूलकिट मामला: संबित पात्रा और रमन सिंह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
वेदांता एल्युमीनियम के मेटल बाज़ार ने दर्ज की 35 प्रतिशत की बढ़त; लघु व मध्यम उद्योगों द्वारा डिजिटल खरीददारी में हो रही है उल्लेखनीय वृद्धि
मुख्यमंत्री साय की पहल : समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल… 6 साल पुरानी मांग 24 घंटे में हुई पूरी
भिलाई के सूरज सिंह बने पंच बॉक्सिंग के चैंपियन…. नोएडा में हुई थी चैंपियनशिप
रुखे मुंह की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायगढ़ में लाखों के सरिया की हेराफेरी, ट्रक चालक ने पार किया 35 टन सरिया, शहडोल मध्यप्रदेश में व्यापारी को बेचा, दो गिरफ्तार
Next Article दस सालों का टूटा रिकार्ड, नवंबर में अब तक पड़ रही है गर्मी… जानें क्या है मौसम विभाग का दावा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?