ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ में लाखों के सरिया की हेराफेरी, ट्रक चालक ने पार किया 35 टन सरिया, शहडोल मध्यप्रदेश में व्यापारी को बेचा, दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

रायगढ़ में लाखों के सरिया की हेराफेरी, ट्रक चालक ने पार किया 35 टन सरिया, शहडोल मध्यप्रदेश में व्यापारी को बेचा, दो गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 11, 2024
Share
सरिया की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 35 टन सरिया की हेराफेरी का मामला सामने आया है। रायगढ़ के व्यापारी ने हरियाणा के लिए 35 टन सरिया लोड़ कर भेजा लेकिन वह तय समय पर वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रक चालक ने हेराफेरी की है। इसके बाद ट्रक चालक व शहडोल मध्यप्रदेश के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी का 35.1 टन सरिया जब्त किया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को रायगढ़ निवासी दीपक बंसल उम्र 27 वर्ष ने पूंजीपथरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 16 अक्टूबर को रायगढ़ इस्पात एवं पावर प्रालि देलारी से हरियाणा के हिसार स्थित शुभम एसोसिएट के लिए 35.1 टन सरिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपये है, को ट्रांसपोर्टर एमपी छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा गया था।

सरिया लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीपी -5256 में ट्रक चालक विकास सिंह को हरियाणा के लिए रवाना किया गया, परन्तु 6 नवंबर तक गंतव्य स्थान पर सामान नहीं पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाना पूंजीपथरा में 35.1 टन सरिया की चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर पुलिस ने धारा  316(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया था।

जांच के दौरान पता चला कि ट्रक चालक विकास सिंह ने सरिया की हेराफेरी की है। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बताया कि उसने शहडोल जिले के ब्यौहारी में व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू के गोदाम में 15 टन सरिया अनलोड कर दिया था। इसके बाद एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शहडोल भेजा गया। पुलिस ने विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता के मेमोरेंडम पर कुल 35.1 टन सरिया जब्त कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 18.96 लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वर्चुअल ली जिला खनिज न्यास की शासी परिषद की बैठक…. खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 12.21 करोड़ रुपए के 113 कार्यों की दी स्वीकृति
इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
रायपुर में विवाहिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी के घर पलंग पर नग्न बंधा मिला शव, रेप की भी आशंका
Electric Vehicle Policy: 888 हितग्राहियों को डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक राशि के सब्सिडी का वितरण
महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा व तीन ट्रैक्टर जब्त
Next Article देश के 51वें सीजेआई बने जस्टिस संजीव खन्ना, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?