ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब हर वीकेंड भोरमदेव में जंगल ट्रेक, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास पहल, 4 जुलाई से ईको ट्रेल 2026
Share
Notification Show More
Latest News
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
October 7, 2026
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
October 7, 2026
स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
October 7, 2026
जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
October 7, 2026
तीन वर्षों में निर्यात को 47 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य
हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित
October 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardha

अब हर वीकेंड भोरमदेव में जंगल ट्रेक, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास पहल, 4 जुलाई से ईको ट्रेल 2026

By Mohan Rao Published July 3, 2026
Share
SHARE

कवर्धा। प्रकृति, वन्यजीव एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और अनुभव करने के उद्देश्य से भोरमदेव ईको ट्रेल 2026 का शुभारंभ 4 जुलाई 2026 से किया जा रहा है। यह विशेष ईको ट्रेल प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भोरमदेव अभ्यारण के करियामा गेट स्थित भोरमदेव ईको कैंप से संचालित होगी। जुलाई के बाद हर शनिवार और रविवार को इसका संचालन किया जाएगा।

वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि ईको ट्रेल के दौरान प्रतिभागियों को अनुभवी नेचर गाइड के साथ भोरमदेव के मनमोहक वनों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान वे विभिन्न प्रकार के वृक्षों एवं औषधीय पौधों की जानकारी प्राप्त करेंगे, पक्षियों एवं तितलियों का अवलोकन करेंगे तथा वन्यजीवों की उपस्थिति के संकेतों की पहचान करना सीखेंगे। साथ ही प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता और जिम्मेदार ईको-पर्यटन के महत्व से भी परिचित कराया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे करियामा गेट स्थित भोरमदेव ईको कैंप में प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग से होगा। स्वागत एवं परिचय के बाद जंगल ट्रेक प्रारंभ किया जाएगा। दोपहर में भोजन, प्रकृति व्याख्या एवं सहभागिता गतिविधियों का आयोजन होगा। ट्रेल का समापन विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के भ्रमण के साथ किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का समग्र अनुभव प्राप्त होगा।

इस ईको ट्रेल में भाग लेने हेतु प्रतिभाग शुल्क 1 हजार प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। अधीक्षक अनिता साहू केशरवानी ने अधिक से अधिक प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं पर्यटकों से इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने की अपील की है। भोरमदेव ईको ट्रेल 2026 का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के निकट लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भोरमदेव क्षेत्र में जिम्मेदार ईको-पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

भोरमदेव जंगल सफारी के लिए क्यूआर (बारकोड) स्कैन कर कराएं पंजीयन
भोरमदेव वन्यजीव अभ्यारण्य में आयोजित होने वाली ईको ट्रेल में शामिल होने के इच्छुक प्रकृति प्रेमी भोरमदेव जंगल सफारी के लिए जारी क्यूआर (बारकोड) स्कैन कर अपना पंजीयन कर सकते हैं। वन विभाग द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड को स्कैन कर निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए अपना पंजीयन पूर्ण कर सकते हैं।

अपने साथ क्या लाएँ
ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों को वैध फोटो पहचान पत्र, आरामदायक ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स जूते, हल्का बैग, पानी की बोतल, टोपी या कैप, धूप का चश्मा, रेनकोट, व्यक्तिगत दवाइयाँ, कैमरा या दूरबीन (वैकल्पिक) रख सकते है।  ईको ट्रेल कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे भोरमदेव ईको बेस कैंप में प्रतिभागियों के आगमन एवं स्वागत के साथ होगा। इसके बाद 8.15 बजे पंजीयन, सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं ट्रेल परिचय दिया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को वन भ्रमण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जाएगा। सुबह 8.30 बजे प्रशिक्षित प्रकृति विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वन भ्रमण प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को पक्षी एवं तितली अवलोकन, प्रकृति की व्याख्या, विभिन्न वृक्ष प्रजातियों एवं औषधीय पौधों की पहचान, वन्यजीवों के प्राकृतिक चिन्हों की जानकारी तथा मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के बीच फोटोग्राफी का अवसर मिलेगा। वन भ्रमण के बाद दोपहर 12.30 बजे प्रतिभागी ईको बेस कैंप लौटेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक प्रतिभागी विश्राम के साथ नदी तट के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। इसके बाद 3.45 बजे ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के लिए प्रस्थान किया जाएगा। सायं 4 बजे से 5 बजे तक प्रतिभागी भोरमदेव मंदिर एवं विरासत परिसर का भ्रमण करेंगे, जहाँ उन्हें मंदिर की ऐतिहासिक, स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन सायं 5 बजे प्रतिभागियों के सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभवों के साथ प्रस्थान के साथ होगा।

You Might Also Like

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि

आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

Mohan Rao July 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात… विकास कार्यों के लिए 35.77 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
Next Article मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95 हजार 500 रुपए की सहायता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?